एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: बातों ही बातों में विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी, प्यार और ब्रेकअप पर किया खुलासा

विवेक दहिया ने खेला हमारे साथ एक मजेदार गेम जिसमें उन्होंने हमारे दिए हुए आधे वाक्यों को मज़ेदार अंदाज़ में पूरा किया, यहां देखिए हिंदीरश डॉट कॉम का ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।

टीवी के बड़े एक्टर विवेक दहिया। (फोटोः हिंदीरश यूट्यूब स्टिल)

विवेक दहिया टीवी का एक जाना माना नाम हैं। पिछली बार उन्हें सीरियल ‘क़यामत की रात’ में राज के किरदार में देखा गया था लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद ही पसंद आयी थी। हिंदी रश डॉट कॉम से बातचीत के दौरान विवेक दहिया ने  ‘बातों ही बातों में’ कई खुलासे किए। यह एक तरह का गेम इंटरव्यू था, जिसमें उन्हें हमारे आधे वाक्यों को पूरा करना था। विवेक ने कुछ बेहद ही मज़ेदार जवाब दिए। यहां पढ़िए ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

सवालः जब मैं 5 साल का था…

विवेक दहियाः मैं बहुत ही ज़िद्दी था। किसी भी बात पर घर सिर पर उठा लेता था। हमारे घर में जो गमले होते थे वो मैं उखाड़ देता था। तो मेरे मां-पापा बहुत गुस्सा हो जाते थे। मुझे सिर्फ खिलौने चाहिए होते थे। मैं सारी चेयर्स गिरा देता था। मेरे पैर पर चोट लग जाती थी लेकिन मैं दिखाता नहीं था क्योंकि अगर मैं दिखाता तो कमज़ोर पड़ जाता और मुझे वो सामान नहीं मिलता जो मुझे चाहिए होता।

सवालः ऑडिशन वाले दिन मुझे…
विवेक दहियाः नॉट फिट करार दे दिया गया था। इसके बाद मेरे पीछे से आवाज़ आ रही थी कि मैं नॉट फिट कैसे हो सकता हूं, मैं तो जिम जाता हूं।

सवालः पिछली बार मुझे इस बात पर गुस्सा आया था कि…
विवेक दहियाः मुंबई की ट्रैफिक की वजह से। इसके अलावा जब लोगों की गलती होती है और वो माफी नहीं मांगते तो मुझे बहुत गुस्सा आता है।

सवालः अगर मैं एक्टर नहीं होता …
विवेक दहियाः तो बिजनेस कंसल्टेंट होता।

सवालः आज मैं खाने में
विवेक दहियाः पनीर चावल खा कर आया हूं।

सवालः मुझे कुकिंग करना…
विवेक दहियाः आता है। मैं एक आत्मनिर्भर लड़का हूं। सालों तक मैं बाहर रहा तो पहले मैं नूडल्स बनाता था इसके बाद मैं कब रिसोर्टों बनाने लगा पता ही नहीं चला।

सवालः मेरा पहला क्रश
विवेक दहियाः मेरी टीचर पर था। लेकिन मेरा ये क्रश तब क्रैश हो गया जब मुझे पता चला कि उनकी शादी हो गयी है। एक दिन दोपहर को उनके पति उन्हें छोड़ने के लिए स्कूल आए हुए थे। मेरा दिल टूट गया।

यहां देखिए विवेक दहिया का पूरा इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।