EXCLUSIVE: खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी ऐसे की चमकी बुखार पीड़ितों की मदद

इस समय बिहार बड़ी से बड़ी परेशानियों से जूझ रहा है। चमकी बीमारी की वजह से रोज़ाना बच्चों की जाने रही है। भोजपुरी जगत (Bhojpuri Cinema) से पड़ितों की मदद की जा रही है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने भी आर्थिक मदद की।

दिनेश लाल यादव निरहुआ की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

इस समय बिहार बड़ी से बड़ी परेशानियों से जूझ रहा है। चमकी बीमारी की वजह से रोज़ाना बच्चों की जाने रही है। भोजपुरी जगत (Bhojpuri Cinema) से पड़ितों की मदद की जा रही है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने भी आर्थिक मदद की। ऐसे में न्यूज़ ये आ रही है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

हमारे बड़े ही क़रीबी सोर्स के मुताबिक़ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने चमकी बीमारी पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपए की मदद की है और ये तय किया है कि रोज़ाना निरहुआ की तरफ़ से खाने की कुछ चीज़ें भी उपलब्ध कराई जाएँगी। इतना ही नहीं .. मिल रही जानकारी के अनुसार दिनेश लाल यादव दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात करने वाले हैं । दिनेश यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाले हैं।

शुरू से ही दिनेश लाल यादव मजबूरों की मदद करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री ने नहीं फैंस ने दिनेश यादव को जुबली स्टार का खिताब दिया है। अच्छे कामो की वजह से निरहुआ भोजपुरी में इंडस्ट्री में इस तरह सटल हो गए हैं कि उन्हें हिला पाना बेहद मुश्किल है।

दिनेश यादव ने राजनीति भी करना शुरू कर दिया है। बीजेपी पार्टी की तरफ से निरहुआ ने यूपी के आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। निरहुआ को हराने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव थे।

जहां एक तरफ यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्मों में वापसी कर चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Hot) अपनी फिटनेस पर जोरदार ध्यान दे रही हैं। आम्रपाली ने अपना अच्छा खासा वजन घटा लिया है।

वीडियो में देखें दिनेश लाल यादव की ज़ुबानी जुबली स्टार बनने की कहानी 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।