EXCLUSIVE: भाग खेसारी भाग की हीरोइन स्मृति सिन्हा ने कहा शहनाज़ गिल उठा रही है खेसारी यादव का फायदा, इंटरव्यू 

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस समय बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में हैं लेकिन कुछ ज्यादा ख़ास परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनकी हीरोइन स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) ने हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए दिया है रिव्यू। खेसारी के गेम पर स्मृति ने क्या कहा पढ़िए इस न्यूज़ में।

स्मृति सिन्हा का इंटरव्यू (फोटो हिंदी रश)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस समय बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में हैं लेकिन कुछ ज्यादा ख़ास परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनकी हीरोइन स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) ने हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए दिया है रिव्यू। खेसारी के गेम पर स्मृति ने क्या कहा पढ़िए इस न्यूज़ में।

सवाल – स्मृति (Smriti Sinha) जी आप खुश हैं खेसारी जी के गेम से ?

स्मृति सिन्हा – नहीं मैं बिलकुल भी खुश नहीं हूं। खेसारी जी पता नहीं कौन से सेल में चले गए हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि खेसारी जी (Khesari Lal Yadav) अंदर जाएंगे और हमे ये सब सुनना पड़ेगा।

सवाल – आपने खेसारी जी को लेकर क्या सोच रखा था ?

स्मृति सिन्हा – खेसारी जी (Bhaag Khesari Bhaag) ना बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं। खेसारी जी किसी का इतना सुन कैसा रहे हैं और चुप क्यों हैं ये बात समझ नहीं आ रही। जबकि वो सभी टास्क भी अच्छे से कर रहे हैं। फिर चाहे वो बोरिया वाला टास्क ही क्यों ना हो। वो सबकुछ अच्छा कर रहे हैं पर ना जाने क्यों कैमरे से दूर हैं।

सवाल – खेसारी जी अच्छे सिंगर भी हैं ?

स्मृति सिन्हा – जी हाँ, अभी विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ने आरती सिंह (Aarti Singh) साथ शादी करने को लेकर मजाक किया था। उस समय खेसारी जी को कोई विवाह वाला गीत गाना चाहिए था जबकि वो पता नहीं कहाँ गायब थे। इतने सारे कैमरे हैं बिग बॉस के घर में, उन्हें तो हमेशा कैमरे से बात करनी चाहिए ताकी उन्हें चाहने वालों को वो अपनी बात कह सकें।

सवाल – खेसारी को किसके साथ ग्रुप बनाना चाहिए ?

स्मृति सिन्हा – सबसे पहले तो खेसारी को शहनाज़ का साथ छोड़ना चाहिए। क्योंकि खेसारी को वो यूज कर रही है। खेसारी का इस्तेमाल कर वो खुद ही फुटेज हासिल कर रही है। मैंने पहले ही खेसारी जी कहा था कि उन्हें लड़कियों से दूर रहना चाहिए। मैं तो ये कहती हूं कि खेसारी जी को खुद ही अपना एक ग्रुप क्रिएट करना चाहिए।

सवाल – क्या लगता है आपको घर में कौन सबसे बड़ा नाटकबाज है ?

स्मृति सिन्हा – वो तो पता नहीं पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) बहुत ही ज्यादा बत्तमीज है। लड़कियों से बात करना उसे नहीं आता।

सवाल – टॉप 3 में आप किसे देख रही हैं ?

स्मृति सिन्हा – अगर खेसारी जी होते हैं तो उन्हें देखना चाहूंगी। आसिम और शेफाली।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें स्मृति सिन्हा ने खेसारी के गेम पर क्या कहा ?

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।