Exclusive Interview: बॉलीवुड में रीमेक के चलन पर क्या सोचते हैं हिमेश रेशमिया? जानिए मशहूर सिंगर की बेबाक राय

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने कई सारे शोज़ को जज किया है और इस बार वो बच्चों के सिंगिंग रियालिटी शो सुपरस्टार डांसर को जज करेंगे, यहां पढ़ें उनका ये खास इंटरव्यू

हिमेश रेशमिया (Hindi Rush)

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) जल्द ही सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) नाम के शो को जज करते हुए नज़र आने वाले हैं| इस शो में छोटे-छोटे बच्चे भाग लेने वाले हैं| हिमेश रेशमिया ने हिंदी रश डॉट कॉम को दिए इस खास इंटरव्यू में बॉलीवुड में रीमेक गानों के चलन पर बात की| यहां पढ़ें उनका ये इंटरव्यू-

सवाल: बच्चों को उनके गाने का रिव्यु देना थोड़ा मुश्किल होता होगा?

हिमेश रेशमिया : हां, बिलकुल! बच्चें हैं तो बच्चा बनना पड़ता है| अगर बच्चा बनकर उन्हें कोई सलाह दें तो बच्चे नहीं बल्कि वो बड़ों की तरह समझते हैं और वो बिल्कुल बुरा नहीं मानते | अगर आप उन्हें एक दम सही तरीके से लॉजिक के साथ समझाएं तो वो समझ जाता है|

सवाल: कंटेस्टेंट होना ज्यादा मुश्किल है या जज होना?

हिमेश रेशमिया : जज होना बहुत ही मुश्किल है| कंटेस्टेंट होने की भी अपनी ही एक जर्नी है| लेकिन जज पर बहुत रिस्पॉन्सिबिलिटी आ जाती है| आपको कोई गलत फैसला नहीं करना है क्योंकि आपका पॉइंट ऑफ़ व्यू प्रैक्टिकल होगा या बुकिश? क्योंकि बुकिश जब प्रैक्टिकल से टकराता है तो कई बार आप गलत कंटेस्टेंट की ज्यादा तारीफ कर देते हैं| तो वो जो कंटेस्टेंट है वो गलत समझने लग जाएगा कि वो प्रैक्टिकल दुनियां में सही है| अगर वो सही नहीं होगा तो वो अपना रुख मोड़ेगा नहीं जो उसे मोड़नी चाहिए| इसीलिए तो रियालिटी शोज़ हैं ताकि आप सही स्टेज पर ये बात जान सको की उसको इस प्रोफेशन में रहना है या नहीं? तो प्रैक्टिकल करेक्ट एडवाइज़ बहुत ही जरुरी है एक जज की तरफ से इसलिए जज कंटेस्टेंट से ज्यादा महत्वपूर्ण है|

सवाल: सुपरस्टार सिंगर में आपका कोई फेवरेट कंटेस्टेंट है?

हिमेश रेशमिया : बहुत सारे लोगों ने अमेजिंग गाया है| स्नेहा ने चैतन्य ने सभी ने अच्छा गाया है तो मैं किसी एक का नाम नहीं लिया है| इनमें महान ही नहीं महानतम टैलेंट मिला है| ऑडिशन राउंड में प्रोफेशनल की तरह गा रहे हैं जोकि अविश्वनीय है|

सवाल: बॉलीवुड में रीमेक के चलन पर आप क्या सोचते हैं?

हिमेश रेशमिया : मुझे लगता है जो ऑडिएंस को पसंद है वो होना चाहिए| जिसकी जो ड्यू क्रेडिट है वो भी उसे मिलनी चाहिए| कम्पोज़र्स या सिंगर हैं उनका क्रेडिट नहीं जाना चाहिए| साथ ही साथ मुझे लगता है एक बार जो ट्रेंड चेंज हुआ है वो आगे भी बदलेगा| आप काम ही इतना अच्छा करो की आप सर्वाइव कर सको| और कोई भी बात करने का कोई मतलब नहीं है|

यहां देखिये हिमेश (Himesh Reshammiya Interview) का ये वीडियो इंटरव्यू…

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।