एक्सक्लूसिव: वरुण धवन और आलिया भट्ट में से इस सह-कलाकार के साथ आदित्य रॉय कपूर ने किया ज्यादा एन्जॉय

हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग करते समय सोनाक्षी सिन्हा के साथ ज्यादा मजा आया या आलिया भट्ट के साथ ? लेकिन जब आप आदित्य का जवाब जानेंगे तो हमें यकीन है कि आप चौक जाएंगे।

कलंक फिल्म स्टार कास्ट (फोटो इंस्टाग्राम)

कलंक फिल्म सभी की जुबान पर है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर किया है। आदित्य रॉय कपूर आलिया भट्ट के पति के किरदार में हैं लेकिन मोहब्बत सोनाक्षी सिन्हा के साथ करते हैं।

हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग करते समय सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और वरुण धवन में से किसके साथ ज्यादा मजा आया? हमारे सवाल पर एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि…

सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल मैं वरुण धवन के साथ रहा हूँ। हमने बहुत एन्जॉय किया साथ में। बहुत काम किया साथ में। आउट डोर्स पर गए। 20 दिन बिताए। फिल्मों में आप इतना इंटेंसली काम करते हैं कि अगर आपका कोस्टार पॉजिटिव हैं तो ये एक बोनस है। तो मुझे उनके साथ ही काम करने में मजा आया। वो बहुत ही पॉजिटिव रहते हैं। वे अपने काम को लेकर बड़े ही सीरियस रहते हैं। हमेशा लोगों के साथ अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहते हैं। मैंने वरुण को बहुत एन्जॉय किया और हां आलिया के साथ भी खूब मजा आया।

आदित्य रॉय कपूर चॉकलेट बॉय किरदार के लिए पसंद किए जाते हैं पर कलंक फिल्म में उनकी भूमिका सीरियस है। आदित्य ने वरुण धवन की दबाकर तारीफ की। आलिया के लिए भी अच्छा बोला पर सोनाक्षी सिन्हा का नाम तक नहीं लिया। खैर.. आइए अब कलंक फिल्म के बारे में भी थोड़ी जानकारी ले लेते हैं।

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और कुणाल खेमू अहम् किरदार निभा रहे हैं। कलंक फिल्म करण जोहर और उनके पिता यश जोहर की ड्रीम फिल्म है। इस फिल्म की कहानी 15 साल पहले लिखी गई थी।

देखें कलंक फिल्म टीजर लॉन्च के दरम्यान आलिया भट्ट और वरुण धवन की मस्ती…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।