एक्सक्लूसिव: नेहा भसीन ने मनाया मेरी ओढ़े नाल सॉन्ग की सफलता का जश्न, जाहिर की अपनी दो बड़ी ख्वाहिश, वीडियो 

सिंगर नेहा भसीन का सॉन्ग मेरी ओढ़े नाल रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने को इंटरनेट पर बार - बार देखा जा रहा है। हिंदी रश डॉट कॉम के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए नेहा भसीन ने मेरी ओढ़े नाल सॉन्ग की सफलता का जश्न मनाया। हमसे बात करते हुए नेहा भसीन ने अपनी ख्वाहिश भी जाहिर की है।

सिंगर नेहा भसीन (फोटो हिंदी रश)

सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhaseen) का सॉन्ग मेरी ओढ़े नाल (Meri Odhe Naal) रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने को इंटरनेट पर बार – बार देखा जा रहा है। हिंदी रश डॉट कॉम के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए नेहा भसीन ने मेरी ओढ़े नाल सॉन्ग की सफलता का जश्न मनाया। हमसे बात करते हुए नेहा भसीन ने अपनी ख्वाहिश भी जाहिर की है।

सवाल – आपका गाना मेरी ओढ़े नाल सुपरहिट हो चुका है। कैसा फील कर रही हैं ?

नेहा भसीन देखिए जैसा कि आप जानते हैं मेरे गाने का नाम है मेरी ओढे नाल है। इस गाने में मै जिससे प्यार करती हूं उसके साथ मेरी लड़ाई हो जाती है। इस बात का पता पूरे पिंड यानि पूरे गावं को चल जाता है। जिसके बाद वे सभी हमारी सुलह करा देते हैं। हमारे गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। सभी का धन्यवाद।

सवाल – आपके सारे गाने पसंद किए जाते हैं लेकिन इस गाने की सबसे अहम् खासियत क्या रही ?

नेहा भसीन – मेरा हमेशा से स्टाइल रहा है कि मै ट्रेडिशनल म्यूजिक को मॉडर्न में करती हूं। मॉडर्न इसलिए भी क्यूंकि मै दिल्ली की रहने वाली हूं। इस गाने की ख़ास बात ये भी है कि इसमें हमने पंजाबी भांगड़ा का इस्तेमाल किया है।

सवाल – लोग जानना चाहते हैं कि आपकी शादी हो गई ?

नेहा भसीन – मुझे ताज्जुब होता है कि लोग मानते क्यों नहीं कि मेरी शादी हो चुकी है। मैंने कई बार अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी से संबंधित कई चीजे शेयर भी की हैं। लेकिन मुझे लगता लोग देखना नहीं चाहते कि मेरी शादी हो चुकी है। मै शादी के बाद बहुत खुश हूं।

सवाल – आपके गाने के साथ- साथ आपकी हॉटनेस के भी चर्चे होते हैं। खासकर बिकनी वाली तस्वीरें?

नेहा भसीन – आपको एक मजेदार बात बताती हूं। पहले मै अपनी बिकनी वाली तस्वीरें फेसबुक नहीं लगाती थी क्योंकि वो मेरी मां तक ना पहुंच जाए। पर मै इंस्टाग्राम पर अपनी बिकनी वाली तस्वीरें शेयर किया करती थी। एक बार पता नहीं कैसे मेरी फोटो मेरी मम्मी पापा तक तक पहुंच गई। उसके बाद जो हुआ क्या बताऊं।

सवाल – आप पंजाबी हैं। पंजाब वाले दबाकर खाते हैं। आपने अपने आपको कैसे फिट रखा हुआ है?

नेहा भसीन – देखिए मेरी फॅमिली में सभी मोटे हैं। ऐसे में मै अपना बहुत ज्यादा ख्याल रखती हूं। मै वो चीजे नहीं खाती जो मुझे फैट करे। वर्क आउट करती हूं।

सवाल – आपकी ख्वाहिश क्या है जिसे आपको पूरी करनी है ?

नेहा भसीन – मेरी दो चीजों की बड़ी ख्वाहिश है। एक तो ये कि जो फिल्मों के गाने नहीं होते उसे मै पूरी तरह से जीत लूं। एक ऐसा सिस्टम हो जिससे मुझे इस बात की बार- बार टेंशन ना हो कि अगले गाने की फंडिंग कैसे करेंगे। दूसरी ख्वाहिश ये है कि मै ग्रेमी के लिए परफॉर्म करूं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें नेहा भसीन की बिकनी वाली तस्वीर जब उनकी मां ने देखी तो क्या हुआ ?

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।