एक्सक्लूसिव: हिना खान की बढ़ती फीस पर बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल का जबरदस्त जवाब, अपकमिंग प्रोजेक्ट पर भी की बात 

हिना खान के कथित बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल ने हिंदी रश डॉट कॉम के सवांददाता धर्मेंद्र दुबे से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कई तरह के खुलासे किए हैं। रॉकी ने बताया कि हिना खान ने फीस क्यों बढ़ाया। हिना का कसौटी जिंदगी की 2 शो छोड़ने की असली वजह क्या है। साथ ही रॉकी ने ये भी बताया कि हिना खान का करियर प्लान क्या है।

रॉकी जैसवाल और हिना खान की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

टीवी की सुपरस्टार हिना खान बुलंदी पर हैं और जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। हिना खान के पास इस समय टीवी के कई शो के ऑफर है पर अभिनेत्री सभी ऑफर ठुकरा रही हैं। हिना के मन में क्या चल रहा है आइए जानते हैं उनके कथित बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से। हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए रॉकी जैसवाल ने कई खुलासे किए हैं।

सवाल – कसौटी ज़िंदगी की 2 शो को हिना खान ने बाय कह दिया है ?

रॉकी जैसवाल – दरअसल उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को समय दे रखा है इसलिए टीवी से ब्रेक लिया है पर जैसे ही मुमकिन होगा वे टीवी पर वापस लौटेंगी।

सवाल – कलर्स टीवी से हिना खान को ऑफर है तवायफ सीरियल के लिए ?

रॉकी जैसवाल – देखिए मै हिना के आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात नहीं करना चाहता। मुझे नहीं पता कि उन्हें ऐसा कोई शो ऑफर हुआ है। उनके पास बॉलीवुड के लिए काफी काम है। समय ही नहीं है कि वो कोई डेली सोप कर पाए। ये खबर गलत है ये मै कह सकता हूं।

सवाल – बॉलीवुड की दो फ़िल्में हिना ने साइन की है आप कैसा फील कर रहे हैं ?

रॉकी जैसवाल – मै बहुत खुश हूं। ये एक बहुत ही प्यारी बात है कि वो ऊपर और ऊपर लगातार बढ़ रही है। उसे वो सबकुछ मिले जो वो पाना चाहती है।

सवाल – जब हिना खान मुश्किलों में होती हैं तो आप किस तरह उन्हें हैंडल करते हैं ?

रॉकी जैसवाल – देखिए सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हिंदी में कहावत है कि कुंदन को तप कर ही सोना बनना पड़ता है। लेकिन हम हमेशा ये डिस्कस करते हैं कि कई बार इमारत पुरानी हो जाती है तो उसका पुनर्वास कर दिया जाता है। ठीक उसी तरह से लाइफ भी है।

सवाल – हिना खान विवादों को लेकर हमेशा ही सुर्ख़ियों में होती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलर्स भी घेरते हैं। ऐसे में वे किस तरह इन सारी चीजों को फेस करती हैं। क्या आप बता सकते हैं ?

रॉकी जैसवाल – देखिए आप आगे बढ़ते हैं तो बहुत सारी चीजों से आपको गुजरना पड़ता है। जाहिर है जो नीचे रह जाता है वो ट्रोल करेगा ही। लेकिन हिना इन चीजों को ज्यादा महत्व नहीं देती। वो टैलेंटेड हैं, मेहनती है इसलिए वो मुसीबतों में भी रास्ता बना लेती है।

सवाल – जब हिना किसी प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लेती हैं तो आपका उसमे कितना सहोयग होता है ?

रॉकी जैसवाल – हम किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर एक दूसरे से बातचीत करते हैं। हम अपना पॉइंट ऑफ़ व्यू एक दूसरे को बताते हैं और उसके बाद चुनाव करने का हक हिना का ही होता है। भगवान् की कृपा है हमारी जोड़ी पर।

सवाल – हिना खान की फीस बहुत ज्यादा हो गई है इसलिए प्रोड्यूसर्स उन्हें संभाल नहीं पा रहे ?

रॉकी जैसवाल – देखिए, वो बहुत बीजी थी। पूरे साल वो एक ही प्रोजेक्ट में बीजी थी न कि उन्होंने कोई दूसरा काम अपने हाथ लिया। वो ज्यादा फीस चार्ज कर रही है क्योंकि वो उस लायक है वरना वो व्यस्त नहीं होती। अगर वो आउट ऑफ़ रिच होती तो प्रोड्यूसर्स उसे काम नहीं देते। उसके पास आज इतना काम नहीं होता।

देखें हिंदी रश का ताजा वीडियो 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।