एक्सक्लूसिवः कलंक का ट्रेलर देख आलिया के दीवाने हुए रणबीर कपूर, अपने मोबाइल में बजाते हैं ‘घर मोरे परदेसिया’

फिल्म 'कलंक' के ट्रेलर आलिया भट्ट के परफॉर्म को देखकर एक्टर रणबीर कपूर उनके और भी ज्यादा दीवाने हो गए हैं। आलिया भट्ट ने हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात में इसका खुलासा किया। यहां पढ़िए उन्होंने रणबीर कपूर के बारे में और क्या कहा-

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। (फोटोः इंस्टाग्राम)

फिल्म ‘कलंक’ का पहला पोस्टर आने के बाद से ही लोग, फिल्म का आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब टीजर रिलीज हुआ तो लोगों की बेसब्री और बढ़ गई। इसके बाद फिल्ममेकर्स ने इसका पहला सॉन्ग ‘घर मोरे परदेसिया’ रिलीज किया। इसमें आलिया भट्ट ने माधुरी दीक्षित के साथ एक क्लासिकल डांस किया है, जिसकी ऑडियंस से लेकर फिल्म क्रिटीक ने भी काफी सराहना की। इतना ही नहीं इस सॉन्ग पर आलिया भट्ट के परफॉर्मेंस को देखकर एक्टर रणबीर कपूर उनके और भी ज्यादा दीवाने हो गए। आलिया भट्ट ने हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात में इसका खुलासा किया। यहां पढ़िए उन्होंने रणबीर कपूर के बारे में और क्या-क्या कहा-

सवालः फिल्म का ट्रेलर देखकर रणबीर कपूर का क्या रिएक्शन था?
आलिया भट्टः उनको (रणबीर कपूर) बहुत पसंद आया। कलंक के सॉन्ग ‘घर मोरे परदेसिया’ और ‘फर्स्ट क्लास’ तो उनके मोबाइल में हमेशा बजता ही रहता है।

सवालः रीमेक का जमाना है। अगर आपको मौका मिला तो आप कौन सी फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहेंगी?
आलिया भट्टः मैंने कभी सोचा तो नहीं है। अभी हम बहुत ही ब्यूटीफुल रोमेंटिक फिल्म कर रहे हैं। जो रोमेंटिक फिल्म से भी आगे है। जो रोमेंस को रिडिफाइन कर देगी। वो ‘ब्रह्मास्त्र‘ है। मेरा फोकस अभी उस पर है। लेकिन रणबीर कपूर के साथ कोई भी फिल्म मिलेगी कर लूंगी।

सवालः आप फिल्म में सबसे छोटी कलाकार हैं। लेकिन आप पर जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है तो क्या आपको टेंशन हो रही है?
आलिया भट्टः हर फिल्म में होता है। लेकिन इस फिल्म को लेकर ज्यादा टेंशन है। क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन मेरे बहुत अच्छे दोस्त है। मेरा डबल कनेक्शन है। एक तो मेरी फिल्म और मेरी दोस्त की फिल्म है। तो और ज्यादा मेहनत तो करनी ही थी।

यहां देखिए कलंक टीजर लॉन्च के दौरान आलिया भट्ट और वरुण धवन की नोंकझोक…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।