एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: खतरों के खिलाड़ी 9 के विनर पुनीत पाठक ने कहा- ये कंटेस्टेंट भी हो सकता था विजेता!

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 जीतने के बाद पुनीत जे पाठक ने हिंदी रश डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जीत के बारे में खुलकर बात की यहां पढ़ें पूरा इंटरव्यू

पुनीत जे पाठक (हिंदीरश)

पुनीत जे पाठक इस साल खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 का ख़िताब जीत चुके हैं| इस शो में उनकी परफॉरमेंस लोगों को बहुत पसंद आयी थी| टॉप 3 में उनके साथ आदित्य नारायण और रिद्धिमा पंडित पहुंचे हुए थे| हालांकि आखिरी स्टंट में शानदार परफॉरमेंस से पुनीत जे पाठक ने इस साल खतरों  के खिलाड़ी का टाइटल अपने नाम किया|  हाल में ही पुनीत जे पाठक ने हिंदी रश डॉट कॉम को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात की| यहां पढ़ें पूरा इंटरव्यू…

सवाल- क्या आपको लगा था खतरों के खिलाड़ी का टाइटल आपको मिल जाएगा?

पुनीत- नहीं! देखिये, पूरे सीज़न में मेरा परफॉरमेंस अच्छा रहा है लेकिन हर परफॉरमेंस हर एक स्टंट के लिए जरुरी था| जैसे कि लास्ट स्टंट ऐसा था कि एक बॉल पर 6 रन्स चाहिए| तो वो ओपनिंग बैट्समैन भी मार सकता है और टेलेंडर भी मार सकता है| तो उस बॉल पर छक्का मारना जरुरी था| पहले क्या किया वो इम्पोर्टेन्ट नहीं था| तो आखिरी स्टंट के लिए मैंने ये नहीं सोचा था कि मैं ही जीत रहा हूँ या हार रहा हूँ| मैंने ब्लैंक स्लेट रखा था क्योंकि कुछ भी हो सकता है|

सवाल- विनर के तौर पर आपका नाम बहुत पहले ही आ चुका था क्या आपको इस बारे में पता था?

पुनीत-  लाइव था…ये  सच में लाइव था| मेरी हार्टबीट लाइव में ही बढ़ गयी थी| लोगों का मैं धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने इस बात पर विश्वास किया कि मैं जीतने के काबिल हूँ| मेरी परफॉरमेंस इतना अच्छा हुआ है कि मुझे पुरे सीज़न में सिर्फ एक ही फियर फंदा मिला है| मैंने एक हिस्ट्री क्रिएट की है ऐसा स्टंट करके जो 9 सीज़न में कोई और नहीं कर पाया| तो इसलिए लोगों को लगा कि मैं जीतने वाला हूँ| लेकिन  मैं इन बातों को नहीं सुन रहा था क्योंकि अगर अनाउंस करते कि रिद्धिमा या आदित्य जीत रहे हैं तो कैसा लगता? तो मैंने ऐसा कुछ नहीं सोचा| जीता तो अच्छा है और नहीं जीता तो भी कोई बात नहीं| बस जर्नी अच्छी रही है|

सवाल- आपके अलावा और कौन विनर बन सकता था?

पुनीत – जैसा कि मैंने कहा, वो लास्ट स्टंट ऐसा था कि शायद रिद्धिमा, आदित्य या पुनीत कोई भी जीत सकता है| क्योंकि वो स्टंट ऐसा कुछ नहीं  कि अंडरवाटर जाना है| ये मौके की बात है| क्रिएटर्स को पता नहीं है कि तीन फाइनलिस्ट कौन होंगे तो उन्होंने एक ही लेवल का स्टंट रखा है| तो ये एकदम बराबरी का मुकाबला था| तो कोई भी जीत सकता था| लास्ट बॉल पर छक्का कोई भी मार सकता था| लेकिन पूरे शो के हिसाब से टॉप 2 में जो लोग खड़े थे वो एक दूसरे के लिए सबसे बड़े मुकाबले थे और बेस्ट  खिलाड़ी थी|

सवाल- भारती सिंह को भी स्टंट ना करने की वजह से ट्रोल किया गया था इसपर आप क्या कहेंगे?

पुनीत – इस सीज़न में हां, बहुत सारे स्टंट्स अबो्र्ट हुए| कुछ हद तक रोहित सर ने हमें फन में लिया और हमें पुश किया लेकिन बाद में उन्होंने हमें बहुत डांटा भी| क्योंकि इतने सारे अबोर्टस कभी हुए नहीं|  लेकिन ये रियल था | अगर सच में हर्ष को सांप से डर लगता है तो बेचारा मम्मी-मम्मी करके अबो्र्ट कर देता था| रियल में अगर अली को क्रैम्प्स आये तो उसने अबो्र्ट करना पड़ा| लेकिन जो होता है अच्छे के लिए होता है| ये चीजें लोगों को पसंद आयी और ये शो नंबर वन रहा और रिकॉर्ड ब्रेकिंग शो रहा|

सवाल- आपकी जर्नी बहुत इंस्पायरिंग है लेकिन कभी ऐसा कोई मौका आया जब आपको लगा कि मुझसे नहीं होगा, लेकिन बाद में आपने उस टास्क को पूरा किया?

पुनीत – जैसा कि लोगों ने मुझे इंस्पिरेशन समझा कि कैसे कर लेते हो तुम ये? माइंड ब्लोइंग परफॉर्मर हो तुम तो इसके लिए मैं लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूँ| मैंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा कि मैं नहीं कर सकता हूँ| मैं हमेशा सोचता था कि मैं कर सकता हूँ क्योंकि मुझसे पहले एक स्टंटमैन ने ये किया है सेफ्टी चेक के लिए तो वो कर सकता है तो मैं भी कर सकता हूँ|  उससे बेटर नहीं लेकिन मैं पूरा करूँगा| तो मेरा यही मंत्र था हर स्टंट के पहले कि हो सकता है|

सवाल- खतरों के खिलाड़ी से आपको क्या सीख मिली?

पुनीत- यही कि जल्दी और जल्दबाज़ी में बहुत फर्क है| लोग यही पर कन्फ्यूज़ हो जाते हैं तो मैं हर स्टंट जल्दी करने की कोशिश करता था लेकिन जल्दीबाज़ी में नहीं| तो खतरों के खिलाड़ी से यही सीखा है कि अगर दिमाग में कंट्रोल है तो कुछ भी किया जा सकता है क्योंकि ये खेल दिमाग का है बॉडी का नहीं|

यहां देखिए पुनीत पाठक का हिन्दी रश के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।