EXCLUSIVE: बिग बॉस के घर दोबारा नहीं जाना चाहते खेसारी लाल यादव, इन सदस्यों की भी खोली पोल, पढ़ें फुल इंटरव्यू 

बिग बॉस के (Bigg Boss 13) घर से बेघर होने के बाद खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का पढ़े फुल एक्सक्लूसिव इंटरव्यु सिर्फ हिंदी रश के साथ।

खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम )

सवाल- बिग बॉस के घर से इतनी जल्दी क्यों बहार हो गए?

खेसारी लाल यादव-  मैं एक एंटरटेंनर हूँ। मुझे मेरे फैंस बहुत प्यार करते है। बिग बॉस मेरे लिए बिलकुल नया था। बिग बॉस के घर में मेरे सिंगिंग, डांस करने जैसा कुछ भी नहीं था। वहां बस गाली देने वाले लोग चाहिए थे। मैं उस घर के लिए नहीं बना था। घर का ऐसा माहौल मैं ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं कर सकता था। बिग बॉस के कंटेस्टेंट बहुत ही एग्रेसिव है। ये सब चीज़ें मेरे संस्कार से बाहर है।

सवाल- क्या शहनाज़ कौर गिल आपका सहारा लेकर आगे बढ़ना चाहती थी?

खेसारी लाल यादव-  शहनाज़ बहुत ही फन्नी है। शहनाज़ (Shehnaz Kaur Gill) को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। हम दोनों बहुत मस्ती करते थे।

सवाल- आप घर में इतने शांत क्यों थे?

खेसारी लाल यादव- मुझे झगड़ा करना नहीं आता।

सवाल-  आपने अपना ग्रुप क्यों नहीं बनाया ?

खेसारी लाल यादव-  मैं नहीं चाहता था कि घर में झगड़ा हो। जब भी वे लोग टास्क खराब करते थे तो मैं उनको रोकता था। टास्क बर्बाद करना गेम का रूल था। वहां कोई खिलाड़ी नहीं है। बिग बॉस (Bigg Boss 13) सबसे बड़ा खिलाड़ी है।

सवाल-  सिद्धार्थ शुक्ला के अग्रेसिव नेचर के बारे में क्या कहेंगे?

खेसारी लाल यादव- घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के इलावा बाकी भी गुस्से वाले है। मेरी भी उनसे लड़ाई हुई है पर हमने एक दूसरे को गाली नहीं दी है।

सवाल- क्या इंग्लिश ना आने की वजह से तो कंही आप को आगे बढ़ने से दिक्कत हुई?

खेसारी लाल यादव- मैं ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूँ। मुझे इंग्लिश नहीं आती। घर में सब इंग्लिश में बात करते थे। मुझे समझ नहीं आता था। मैं मेहनत करके जिंदगी गुज़ार रहा हूँ। मेरे लिए इतना काफी है। बिग बॉस के शो में झगड़े के इलावा एंटरटेनमेंट भी होना चाहिए।

सवाल- टॉप 3 में किसे देखते है ?

खेसारी लाल यादव- मैं टॉप 3 में सब को देखता हूँ।

सवाल- आपको भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान कहा जाता है, रियल लाइफ में मिलकर कैसा लगा?

खेसारी लाल यादव- सलमान खान (Salman Khan) बहुत ही अच्छे इंसान है। उन्होंने मेरे सामने लिट्टी-चोखा खाया वो मुझे बहुत ही अच्छा लगा।

हिंदी रश में देखे खेसारी लाल यादव ने बिग बॉस 13 के घर से बाहर होने पर शहनाज़ संग रिश्ते पर किया खुलासा