EXCLUSIVE: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मनोज टाइगर ने सिखाई एक्टिंग, साइन की थी एक साथ 5 फिल्में

भोजपुरी के सबसे बड़े कॉमेडियन कहे जाने वाले मनोज टाइगर (Manoj Tiger) की फिल्म लागल रहा बताशा (Lagal Raha Batasha) देसी बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए मनोज टाइगर हिंदी रश डॉट कॉम के मुंबई दफ्तर पहुंचे हुए थे।

मनोज टाइगर और दिनेश लाल यादव निरहुआ की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सबसे बड़े कॉमेडियन कहे जाने वाले मनोज टाइगर (Manoj Tiger) की फिल्म लागल रहा बताशा (Lagal Raha Batasha) देसी बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए मनोज टाइगर हिंदी रश डॉट कॉम के मुंबई दफ्तर पहुंचे हुए थे। हमसे बात करते हुए मनोज टाइगर ने भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहू (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के बार में वो बात बताई जो यकीनन आप नहीं जानते होंगे। मनोज टाइगर के अनुसार दिनेश लाल यादव निरहुआ को एक्टिंग का गुण उन्होंने ने ही सिखाया है। आइए जानते हैं क्या कहा मनोज टाइगर ने।

मनोज टाइगर ने कहा – मेरे मित्र है मनोज ओझा जी। साल 2004 में उनका मुझे कॉल आया। उन्होंने कहा कि एक लड़का है दिनेश लाल निरहुआ (Nirahua Satal Rahe) नाम का, वो बहुत अच्छा सिंगर है। उसे हम भोजपुरी में लांच कर रहे हैं। एक काम करो निरहुआ को अपने साथ रखके उनकी एक्टिंग को तराश दो। निरहुआ से मेरी मीटिंग हुई। मैंने उसे ऊपर से नीचे तक देखा। मैंने कहा अरे बाप रे ये कैसे एक्टिंग करेगा। लेकिन निरहुआ शुरू से ही संस्कारी लड़का है। वो मेरे पास आया मेरे पैर छुए और कहा कि- भइया मैं दिनेश लाल यादव निरहुआ हूं। मैं सिंगर हूं। मुझे एक्टिंग वैक्टिंग आती नहीं। आप बताइए कैसे करना है। उसके बाद हमारी ट्रेनिंग शुरू हो गई। मैंने निरहुआ को एक डायलॉग दिया। उसने इतने कायदे से बोला कि क्या बताऊं। मैंने उसी समय उसे बोला कि ये फिल्म चले ना चले तुम सुपरस्टार जरूर बनोगे। उसी दिन मैंने उनका फोन नंबर अपने मोबाइल में फिट किया और नंबर के आगे लिखा सुपरस्टार। तब से लेकर आज तक उनका नंबर मेरे मोबाइल में सुपरस्टार नाम से ही सेव है।

मनोज टाइगर (Manoj Tiger Comedy) ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा – एक मजे की बात ये ही भी है कि निरहुआ ने कहा – भइया आप भी मेरे साथ इस फिल्म में एक्टिंग कर लेते तो बढ़ियां हो जाता। आपका साथ भी हमेशा मेरे साथ सेट पर होता। फिर हम दोनों ने चलत मुसाफिर मोह लिया रे नाम की फिल्म साथ की। उसके बाद मैंने भोजपुरी में एक साथ पांच फ़िल्में साइन की।

दोस्तों इस फिल्म के बाद से निरहुआ बन गए जुबली स्टार और कॉमेडियन मनोज बन गए टाइगर। आज आलम ये है कि रिलीज के पहले ही दिनेश लाल यादव की फ़िल्में सुपरहिट हो जाती हैं और बिना मनोज टाइगर को कास्ट किए किसी भी बड़ी भोजपुरी फिल्म निर्माण नहीं किया जाता।

हिंदी रश के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पवन सिंह के बारे में मनोज टाइगर ने क्या कहा देखें…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।