एक्सक्लूसिव: ऋत्विक अरोरा-कावेरी प्रियम ने कहा- ये रिश्ता क्या कहलाता है से ऐसे अलग है ये रिश्ते हैं प्यार के

जल्द ही ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ़ ये रिश्ते हैं प्यार के स्टार प्लस पर आने वाला है| ऐसे में हिंदी रश डॉट कॉम के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ऋत्विक अरोरा और कावेरी प्रियम ने इस शो में अपने कैरेक्टर्स के बारे में कई बातों का खुलासा किया|

कावेरी प्रियम और ऋत्विक अरोरा (हिंदीरश)

स्टार प्लस पर जल्द ही ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ़ शो ये रिश्ते हैं प्यार के आने वाला है| ऐसे में सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से कितना अलग है? ऐसे में हिंदी रश डॉट कॉम के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ऋत्विक अरोरा और कावेरी प्रियम ने अपने किरदारों के बारे में कई सारी खास बातें शेयर की| यहां पढ़ें पूरा इंटरव्यू!

सवाल: ये रिश्ते हैं प्यार के में आपके किरदार कैसे होंगे?

ऋत्विक अरोरा: मेरा किरदार जैसा मैंने पहले किरदार निभाया था उससे बहुत अलग है| पहले मैं एक बहुत यंग सा बॉय था और अब मैं एक यंग सा मैंन हूँ| एक फॉर्मल किरदार है | उसकी हर चीज सही है| सिंपल बंदा है| इतना रोमांटिक नहीं इंसान है लेकिन अगर उसे कोई लड़की मिल गयी या उसकी शादी फिक्स हो गयी तो उसके लिए वो एक रोमांटिक जेस्चर भी करता है|

कावेरी प्रियम: कुहू बहुत ही रोमांटिक है और वो बहुत ही इम्पल्सिव है| वो कुछ भी सोचे समझे बोलती है|

सवाल: इस सीरियल में एक तरफ भाई-भाई में बहुत जम रही है लेकिन बहनों में लड़ाई हो रही है आखिर ऐसा क्यों?

कावेरी प्रियम: एक तरफ प्यार और एक तरफ तकरार| पहले फैमिली में मुझे सबसे ज्यादा प्यार मिलता था| जबसे मिष्टी आयी है तबसे सभी उसे इम्पोर्टेंस देने लगे हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता है कि उसे इतनी इम्पोर्टेंस मिलती है |

ऋत्विक अरोरा: भाई तो भाई है| अब रियल लाइफ में भी शहीर सर के साथ मेरी बहुत अच्छी बांड है| बहुत ही इंट्रेस्टिंग है क्योंकि मेरा कभी कोई बड़ा भाई नहीं था| पैरेंट्स बड़े बच्चे को बड़ा करके निगलेक्ट कर देते हैं| लेकिन छोटे बच्चे को हमेशा प्यार मिलता है| तो मेरे लिए छोटा भाई प्ले करना बहुत मज़ेदार है|

सवाल: इस सीरियल में मिष्टी रिलेशनशिप से जुड़े कई सवाल पूछ रही है तो ऐसे ही कौनसे सवाल आप के मन में आते हैं?

ऋत्विक अरोरा: मेरे मन में रहता है अगली मीटिंग कब है या अभी तक मॉम का कॉल क्यों नहीं आया? या अबीर कहाँ है? क्योंकि आधे से ज्यादा समय तक अबीर बाहर होता है और सिर्फ मुझे पता होता है कि वो कहा है| तो मैं माँ और अबीर के रिलेशनशिप में ब्रिज का काम करता हूँ|

कावेरी प्रियम: कुहू को बस झगड़ा करना है| उसका बस इतना है कि मिष्टी को जो भी मिल रहा है उसे उससे ज्यादा मिलना चाहिए|

सवाल: ये रिश्ता क्या कहलाता है से कितना अलग होने वाला है ये रिश्ते हैं प्यार के?

कावेरी प्रियम: ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्यार और वैल्युस को बहुत इम्पोर्टेंस दी गयी है इसमें भी प्यार और वैल्युस को बहुत इम्पोर्टेंस दी गयी है लेकिन अलग अंदाज़ में| यहां पर किरदार बहुत अलग हैं| हर किसी के बीच में अलग तरह का कनेक्शन है | अलग तरह का प्यार है, अलग तरह का नोकझोक है|

ऋत्विक अरोरा: अगर आप पूछे कि इसमें क्या अलग देखने को मिलेगा ये रिश्ता क्या कहलाता है से? तो वहां कार्तिक और नायरा एक कपल है जिनकी फैमिली इन्वॉल्व है लेकिन यहां उनके भाई- बहन भी हैं| यहां पर दो कपल हैं| उनके बीच में बहुत इम्पोर्टेन्ट रिलेशनशिप होगा| क्योंकि दो भाई है जिनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है| दो बहनें हैं जिनके बीच में बिलकुल नहीं जमती| तो ये देखना बहुत इंट्रेस्टिंग होगा कि कौन किसके पास जाता है और किसे किससे प्यार होता है| ये रिश्ता क्या कहलाता है में कभी ऐसा ट्रैक नहीं आया है|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।