EXCLUSIVE: दीपिका-रणवीर यहां मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, पढ़े जरूर

पिंकविला ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की पहली सालगिरह के बारे में पता लगाया है। पढ़े जरूर।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फर्स्ट सालगिरह प्लान (फोटो : इंस्टाग्राम )

दीपिका-रणवीर (Ranveer-Deepika) की जोड़ी पुरे बॉलीवुड में फेमस है। इनको एक आदर्श कपल कहा जाता है। दोनों लव बर्ड्स ने लास्ट ईयर 14 नवंबर को सभी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी। रणवीर और दीपिका की शादी की फोटो ने सोशल मीडिया पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। फ़िलहाल ये जोड़ा अपनी शादी की फर्स्ट सालगिरह मनाने के लिए तैयार है। रणवीर और दीपिका कल ट्रिप पर निकल रहे है। सबसे पहले वे तिरुपति जाने वाले है। फिर वे अपने पुरे परिवार के साथ अमृतसर जाएंगे।

उनके फैंस को बता दें कि दीपिका और रणवीर (Deepika Padukone) अपनी फर्स्ट वैडिंग सालगिरह बेहद खूबसूरत और प्राइवेट तरीके से मनाने की तैयारी में है। पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल तिरुपति में बालाजी और पदमावती मंदिर के दर्शन करने वाले है। इसके बाद वे 15 नवंबर को अमृतसर को गोल्डन टेम्पल जाने वाले है। यहां दोनों जगह का दौरा करने के बाद पूरा परिवार 15 नवंबर को वापिस मुंबई पहुंचने वाला है।

हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी एक खास दोस्त की शादी अटैंड करने के बाद बैंगलोर से मुंबई लौटी है। इस शादी के दौरान संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के शामिल होने की भी तस्वीरें सामने आई थी जो की काफी वायरल हुई थी। रणवीर और दीपिका के फैंस की तादाद बहुत बड़ी है जो उनके पहिली सालगिरह के प्लान को जानना चाहती है।

शादी के बंधन में बंधने के बाद, दीपिका -रणवीर ने मुंबई और बैंगलोर में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की जाने माने हस्तियों ने हिस्सा लिया था।

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।