एक्सक्लूसिव: अक्षरा सिंह के स्टेज पर आते ही दर्शकों ने तोड़ी कुर्सियां, जानिए खबर की पूरी सच्चाई 

जाहिर है अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं तो उनका दीदार करने के लिए एक बड़ी संख्या में भीड़ तो जुटनी ही थी। अक्षरा को लेकर लोगों में बढ़ रहे उत्साह की भनक आयोजकों को होनी चाहिए थी।

बुधवार की शाम भोजपुरी के गलियों में खबर ये चल रही थी कि हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जैसी ही स्टेज पर आईं दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और कुर्सियां तोड़ दी। आनन् फानन में शो को बीच में ही बंद करवाना पड़ा। ऐसे में हिंदी रश डॉट कॉम आपको बताने जा रहे हैं इस खबर की पूरी सच्चाई जो हमें खुद अक्षरा सिंह ने बताई है। हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि अक्षरा सिंह के परफॉर्म खत्म होने के बाद ही भीड़ काबू से बाहर हो गई। अक्षरा सिंह ने अपना शो पूरा खत्म किया। दरअसल अक्षरा सिंह के मुताबिक़ बिहार के औरंगाबाद में देव सूर्य महोत्सव में अक्षरा सिंह का सिंगिंग और डांसिंग का प्रोग्राम था। जितने लोगों की व्यस्तथा वहां बैठने के लिए की गई थी उससे तीन गुना भीड़ मौके पर जुट गई। जैसे ही अक्षरा सिंह का नाम मंच पर आने के लिए अनाउंस हुआ लोगों में हलचल होने लगी। अक्षरा सिंह जब परफॉर्म कर रहीं थीं तो कुछ लोग स्टेज पर भी चढ़ गए, जिससे कुर्सी पर बैठे लोगों को शो देखने में तकलीफ होने लगी। उसके बाद जो हश्र हुआ उसकी तस्वीर आपके सामने है। पुलिस को माहौल संभालने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

देखें बिहार के औरंगाबाद में देव सूर्य महोत्सव आयोजन की बिगड़ी तस्वीर 

जाहिर है अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं तो उनका दीदार करने के लिए एक बड़ी संख्या में भीड़ तो जुटनी ही थी। अक्षरा को लेकर लोगों में बढ़ रहे उत्साह की भनक आयोजकों को होनी चाहिए थी। अगर आयोजकों ने भीड़ जुटने का सही अंदाजा लगा लिया होता और बढ़ियां व्यस्तता की होती तो बात कुछ और ही होती। वैसे हमसे बात करते हुए अक्षरा सिंह ने इस तरह का प्रोग्राम करने वाले आयोजकों को ये हिदायत भी दी है कि अगर उनके फैंस के लिए कायदे के इंतजाम नहीं किए गए तो अभिनेत्री शो करने से इंकार भी कर सकती हैं।

देखें अक्षरा सिंह की तस्वीरें 

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने की काजल राघवानी के लिए लाखों की शॉपिंग …

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।