Exclusive: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर लगाया हत्या की धमकी-अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, मुंबई पुलिस से की शिकायत

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला?

अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। (फोटो- ट्विटर)

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रियल लाइफ में भी इनके अफेयर के किस्से आम हो चले थे, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि अक्षरा को पवन सिंह की फैमिली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी है।

अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंच पवन सिंह के परिवार के जिन पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है उनके नाम ज्योति सिंह, रामबाबू सिंह, प्रतिमा सिंह, अजित सिंह और गुड्डू हैं। अक्षरा ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एनसी दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही करेगी।

अक्षरा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की NC…

बताते चलें कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह पर उनके प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करवाने का आरोप लगाया था। हाल ही में अक्षरा ने हिंदी रश डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा, ‘पवन जी से दूर होकर मैं अपना छोटा-मोटा शो कर लेती हूं, जिसमें मेरे चाहने वाले लाखों दर्शक आ जाते हैं। अगर मैंने ऐसा किया तो क्या गलत किया। उनकी शादी हो गई है। एक लड़की सबकुछ छोड़कर उनके पास आई है। अब उन्हें अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए।’

पवन सिंह की फैमिली के खिलाफ FIR दर्ज कराने मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचीं अक्षरा सिंह, देखिए वीडियो…

अक्षरा सिंह ने आगे कहा, ‘पवन सिंह सबसे कह रहे हैं कि मैं अगर उनके साथ काम नहीं करूंगी तो वो मेरी जिंदगी खराब कर देंगे। आप मेरे पीछे क्यों पड़े हो। आप भगवान नहीं हो। पहले मैंने आपका सबकुछ संभाला पर अब नहीं। आज कोई भी मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पवन सिंह से कहना चाहती हूं कि मैं आपके पैसों पर नहीं मरती। मैंने कभी आपका बुरा नहीं किया है, फिर भी मेरे बारे में अजीब-अजीब बातें हो रही हैं। उनके लोग मुझे गालियां दे रहे हैं। मेरे इवेंट्स रोके जा रहे हैं। मैं कमजोर नहीं हूं। मैं लड़ूंगी। मैं हार नहीं मानूंगी। मैं आत्महत्या नहीं करूंगी।’

पवन सिंह की दबंगई पर अक्षरा सिंह ने कहा- मैं कमजोर नहीं हूं, आत्महत्या नहीं करूंगी

पवन सिंह के बारे में ‘भोजपुरी क्वीन’ रानी चटर्जी ने कही ये बात, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।