अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के इन स्टार्स का दिल है हिंदुस्तानी, लेकिन यहां की है नागरिकता, ये रही लिस्ट

अक्षय कुमार और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के ये स्टार इंडियन नहीं है लेकिन इनका दिल हिंदुस्तानी है। अक्षय कुमार सहित ये स्टार भारत की किसी भी ऐसी चीजों में हिस्सा नहीं ले सकते जिसमें एक आम भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है।

अक्षय कुमार और आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ 21 मार्च को रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार एक बार फिर इस फिल्म में देशभक्ति का जज़्बा दिखा रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा देशभक्ति वाली फिल्में की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अक्षय कुमार कितनी भी देशभक्ति फिल्में कर ले और लोगों को देशभक्ति सीखाते रहें, लेकिन वह भारत की किसी भी ऐसी चीजों में हिस्सा नहीं ले सकते जिसमें एक आम भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। मसलन एक भारतीय नागरिक को मतदान करने का अधिकार होता है, लेकिन अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस के पास ये अधिकार नहीं है। इनके पास भारत सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड भी नहीं है। इसका मुख्य कारण है इन स्टार्स की नागरिकता। अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, इमरान खान सहित कई स्टार ऐसे स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया या कर रहे हैं, लेकिन वह भारत के नागरिक नहीं है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार शामिल है?

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था और दिल्ली में बढ़े हुए। लेकिन वह भारत में मतदान नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने भारत की नागरिकता को छोड़ दिया और कनाडा के नागरिक बन गए। उनके पास कनाडा पासपोर्ट हैं। अक्षय कुमार को कनाडा की विंडसर यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली है। वह 2012 में कनाडा टूरिज्म के ब्रांड अम्बेडसर भी बने।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर -प्रोड्यूसर महेश भट्ट की बेटी हैं। आलिया भट्ट का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन वह भारतीय नहीं ब्रिटिश नागरिक हैं। उनकी मां यानि महेश भट्ट की पत्नी सोनी राज़दान ब्रिटिश मूल की हैं। आलिया भट्ट ने स्कूलिंग दौरान ही ब्रिटीश नागरिकता हासिल कर ली थी। इन्होंने फिल्म राजी में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो देश के लिए कुछ भी कर सकती है।

इमरान खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भतीजे इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ। उन्होंने कई बार अमेरिकन नागरिक छोड़ने का फैसला किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसकी वजह बहुत ही अजीब है। दरअसल, अगर इमरान खान अमेरिका की नागरिकता को छोड़ेंगे को उन्हें दस का एडवांस टैक्स भरना पड़ेगा। जिसकी वजह से वह अमेरिका की नागरिकता नहीं छोड़ पाए

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। इसके बाद वह कर्नाटक की राजधानी में बेंगलुरू में पली बढ़ी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन बीच-बीच में उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहे और उन्हें डैनिश नागरिक समझा जाने लगा। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को खारिज किया और खुद को इंडियन नागरिक बताया है।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में एक हैं। उन्होंने ‘एक था टाइगर’, फैंटम और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी देशभक्ति फिल्में की। लेकिन वह एक ब्रिटिश मूल की महिला हैं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2003 से डेब्यू किया और अब तक बॉलीवुड पर राज कर रही हैं।

जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड में इन दिनों जैकलीन फर्नांडीज की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका जन्म बहरीन के मनामा में हुआ है। लेकिन उनकी सिटिजनशिप श्रीलंका की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से पढ़ाई की है। साल 2006 में उन्होंने मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब भी जीता है। जैकलीन ने साल 2009 में फिल्म अलादीन से अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

एमी जैक्सन
अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग से लाइम लाइट में एमी जैक्सन ब्रिटिश मूल की नागरिक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 2012 में आई फिल्म ‘एक दीवाना था’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर लीड रोल में थे। इसके अलावा इन्होंने कई भारतीय भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है।

नरगिस फखरी
नरगिस फखरी के पास अमेरिकन मूल की नागरिक हैं। उन्होंने अमेरिका में मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ मद्रास कैफे जैसी सुपरहिट फिल्म भी की। आज के समय में नरगिस फखरी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में एक हैं।

एवलीन शर्मा
एवलीन शर्मा शर्मा भारतीय और जर्मनी मूल की हैं। वह जर्मनी के फ्रैंकफुर्ट में जन्मी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन से की। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से डेब्यू किया। लेकिन इनको पहचान मिली फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’। इसके बाद कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में नजर आईं। इन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कालाकारों के साथ काम किया है। अब यह फिल्म ‘साहो’ में भी नजर आएंगी।

सपना पब्बी
सपना पब्बी ब्रिटिश मूल की नागरिक हैं। उन्होंने कई बार भारतीय नागरिकता के अपनाने की बात कही है लेकिन भारत में दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं जिसकी वह कभी भारतीय नागरिक नहीं बन सकती। सपना पब्बी ने भारत के दोनों पर्दों यानि टीवी और बॉलीवुड में काम किया है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।