इयर इंडर 2018: इन सितारों के घर गूंजी किलकारियां, जानिए किन एक्ट्रेस को मिला मां बनने का सुख

तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारें में जिन सितारों की जिंदगी में नन्हें मेहमान की एंट्री हुई। शाहिद कपूर से लेकर नेहा धूपिया तक कई स्टार्स के घर खुशियां आईं। तो आइये आपको बताते हैं कि कौन से स्टार्स इस साल माता-पिता बने हैं।

इन सितारों की जिंदगी में नन्हें मेहमान की एंट्री हुई।

2018 ने इस साल कई बेहतरीन फिल्में दी। इसी के साथ इस साल बॉलीवुड में शादियों का सीजन भी रहा। कुछ स्टार्स नए रिश्तें में बंधे तो कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे जो इस साल पैरेन्ट्स बने। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारें में जिन सितारों की जिंदगी में नन्हें मेहमान की एंट्री हुई। शाहिद कपूर से लेकर नेहा धूपिया तक कई स्टार्स के घर खुशियां आईं। तो आइये आपको बताते हैं कि कौन से स्टार्स इस साल माता-पिता बने हैं।

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
इस साल बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के घर दूसरी बार खुशिया आईं। मीरा राजपूत ने 5 सितम्बर को बेटे को जन्म दिया। शाहिद और मीरा की एक बेटी मीशा भी हैं। जिसको 2016 में मीरा राजपूत ने जन्म दिया था।

नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी ने इस साल बेटी को जन्म दिया था। नील ने इसकी जानकारी अपने इंस्टा अकाउंट पर दी थी। इस कपल की बेटी देखने में जितनी क्यूट है उतना ही क्यूट उनका नाम है। नील ने अपनी बेटी का नाम नूरवी रखा है।

गुल पनाग
बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने ऋषि अटारी से शादी की थी। तकरीबन 8 साल बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन खबरों की गलियों में उनकी ये खबर 6 महीने बाद अगस्त 2018 में शेयर हुई। गुल के बेटे का नाम निहाल है। गुल ने प्री-मैच्योर बेबी को जन्म दिया था।

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक ने इस साल बेटे इजहान मिर्जा मलिक ने उनकी जिंदगी में दस्तक दी। इजहान का जन्म अक्टूबर में हुआ था।

अंगद बेदी-नेहा धूपिया
मई 2018 में शादी करने के बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर खुशियां बेटी के रूप में आयीं। नेहा ने 18 नवम्बर को बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया। नेहा ने हालही में अपनी बेटी के एक महीने के होने पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया था।

वीडियो में देखिए आज के टॉप 5 खबरें…

देखिए सितारों के ये इंस्टा पोस्ट…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।