एक्सक्लूसिव: पवन सिंह और रानी चटर्जी के दर्दभरे इश्क की असली कहानी, एक बना शराबी तो दूसरा…

हम आपको लिए चलते हैं साल 2010 की दुनिया में जब पवन सिंह और रानी चटर्जी की एक के बाद एक सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट चल रही थी। एक साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे।

पवन सिंह के साथ रानी चटर्जी ने क्रेक फाइटर के सेट पर जाकर की मुलाक़ात (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी और पावर स्टार पवन सिंह ने पूरे 9 साल बाद एक दूसरे से हाथ मिलाया है। दोनों की सुपरहिट जोड़ी हम शपथ नाम की फिल्म में देखने वाले हैं जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि रानी चटर्जी और पवन सिंह ने आखिर क्यों 9 साल तक साथ काम नहीं किया और क्यों इनके बीच दरार आ गई जबकि ये साल 2010 की सबसे बेस्ट हिट जोड़ी थी। पवन सिंह और रानी चटर्जी ने सरकार राज और देवरा बड़ा सतावेला जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री को दी है। लेकिन जैसे ही दोनों ने एक दूसरे से प्यार करने की जुर्रत की वैसे ही दोनों को अलग कर दिया गया।

हम आपको लिए चलते हैं साल 2010 की दुनिया में जब पवन सिंह और रानी चटर्जी की एक के बाद एक सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट चल रही थी। एक साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे। जहां जाते साथ जाते। हर प्यार की कहानी में कोई ना कोई तो विलन होता ही है। इनकी कहानी में विलन बन बैठे घर-परिवार वाले। घर वालों ने इन्हे इतना परेशान किया कि रानी चटर्जी को पवन सिंह का साथ छोड़ना पड़ा। साल 2011 से रानी चटर्जी पवन सिंह से दूर हो गईं। इस बात का दोनों को गहरा असर भी पड़ा। पवन सिंह से अलग होकर रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री और एक्टिंग छोड़ने तक का फैसला लिया। लगभग 7 महीने रानी ने कोई प्रोजेक्ट अपने हाथ नहीं लिया। दूसरी तरफ पवन सिंह भी रानी चटर्जी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और आखिरकार उन्होंने शराब का सहारा लिया। जैसे तैसे मिन्नतें कर रानी को काम पर वापस लौटने के लिए मजबूर किया गया और पवन सिंह से दूर रहने की हिदायत भी दी गई।

फैंस के प्यार ने पवन सिंह की इतनी ताकत दी कि वे आज पावर स्टार बन चुके हैं और रानी चटर्जी ने काम करना तो शुरू कर दिया पर शादी अभी तक नहीं की। तकदीर ने इन्हे फिर एक बार 9 साल बाद साथ मिलाया है। ईश्वर करे इस बार सबकुछ ठीक रहे।

देखें पवन सिंह तस्वीरें 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।