एक्सक्लूसिव: जब विवेक दहिया ने कहा दूसरों की बीवी को रोमांस करना है आसान, ऐसा था दिव्यांका त्रिपाठी का रिएक्शन

दिव्यांका त्रिपाठी को रोमांस नहीं करना चाहते विवेक दहिया, इससे पहले आप कुछ और सोचें ये पढ़ें हिंदी रश डॉट कॉम को दिया गया उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (इंस्टाग्राम)

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया की जोड़ी बहुत ही कमाल की है, ये हैं मोहब्ब्तें में दोनों एक साथ नज़र आये थे ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि दोनों एक साथ दोबारा एक कपल के तौर पर टीवी पर अपनी वापसी कब करेंगे? हाल में ही दोनों द इंडियन टेली अवार्ड्स में पहुंचे हुए थे जहाँ पर उन्होंने हिंदी रश डॉट कॉम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर वो एकसाथ छोटे परदे पर कब साथ आएंगे|

विवेक दहिया ने कहा-

“पता नहीं यार, जब भी ये मौका आएगा तो ये हम दोनों के लिए सही होना चाहिए | मुझे पता नहीं कि मैं दिव्यांका संग ऑनस्क्रीन रोमांस कर पाऊंगा या नहीं? मुझे लगता है औरों की बीवियों को रोमांस करना आसान है ऑनस्क्रीन| क्योंकि मैं दिव्यांका से प्यार करता हूँ और ये बहुत ही रियल है तो मुझे नहीं पता कि आप इसे फेक कैसे कर सकते हैं| मेरी भावनाओं को समझो मेरे शब्दों पर मत जाओ|”

इसपर दिव्यांका ने कहा-

“रियल इमोशंस को फेक करना मुश्किल हो जाता है| जब हम एक्ट करते हैं तो हम अपने को-एक्टर को जज कर ही लेते है| या फिर कभी कभी हमें उनकी कोई चीज अच्छी नहीं भी लगती है लेकिन जब रियल कपल साथ में एक्ट करता है और उनकी कोई बात अच्छी नहीं लगती तो हम बोल देते हैं| हम शायद अपने को-स्टार को वो बात ना कहें| इसलिए आगे चलकर ये बात हमारे पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकती है| हम बहुत ही ध्यान रखेंगे कि हम एक साथ क्या कर रहे हैं|”

साथ ही साथ हमारे साथ एक फन इंटरव्यू में जब दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक से लव ट्रायंगल के बारे में पूछा गया तो विवेक का कहना था कि क्यों नहीं, ये ज़िन्दगी में स्पाइस बढ़ा देता है| वहीँ दिव्यांका ने कहा , नहीं, उन्हें ये नहीं चाहिए!

क्या आप दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एक साथ एक ही शो में देखना चाहते हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

यहां देखिए उनका ये मस्तीभरा इंटरव्यू-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।