एक्सक्लूसिव वीडियो: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से सीखिए ‘गली’ की भाषा, डिक्शनरी में जोड़िये बंटा और खजूर जैसे बोल

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने गली बॉय में जिस भाषा में बात की है उसे बोलना आसान नहीं है| यहां वीडियो में देखिये कठिन शब्दों के असली मतलब

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (इंस्टाग्राम)

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म गली बॉय में आज इंडस्ट्री के स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने एक्टिंग की है| ये फिल्म रियल लाइफ के गली बॉयज़ पर आधारित है| डिवाइन और नेज़ी के लाइफ से प्रेरित इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने गली की भाषा में बात की है जिसे बोलना इतना आसान नहीं है जितना कि ये सुनने में लगता है| फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की उत्सुकता बनी हुई है|

हाल में ही हिंदी रश डॉट कॉम को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने बंटाऐ , वटकले और ऐसे कई गली शब्दों के असली मतलब समझाए| आलिया भट्ट ने इन सभी शब्दों के असली मतलब बताये हैं जिसे जानने के बाद आप भी इन शब्दों का यूज़ अपनी डिक्शनरी में कर सकते हैं| हमने आलिया भट्ट को ऐसी ही कुछ वर्ड्स डिकोड करने को दिया और रणवीर सिंह इस बात के जज थे कि आलिया का जवाब सही है या नहीं।

लेकिन हैरानी की बात ये थी कि आलिया भट्ट ने इन शब्दों के मतलब समझा दिया| और रणवीर सिंह ने कहा कि आलिया का जवाब सुनकर ख़ुशी के मारे उनकी छांती फुल गयी है|

यहां देखिये ये वीडियो इंटरव्यू-

बॉक्स ऑफिस पर गली बॉय कल रिलीज़ होने जा रही है| ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी| ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया है कि पहले दिन ये फिल्म 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है|

यह पहली बार है जब रणवीर और आलिया किसी फिल्म में एक साथ नज़र आएंगे| इस फिल्म में दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं| अबतक फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं| रणवीर सिंह ने इस फिल्म में मुराद उर्फ ​​गली बॉय की भूमिका निभाई हैं, जबकि आलिया ने सफीना का किरदार किया है| आलिया इस फिल्म में एक महत्वाकांक्षी सर्जन और मुराद की एक रैपर की भूमिका में है|

क्या आप गली बॉय देखने एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

यहां देखिये आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की कुछ खास तस्वीरें-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।