ऋतिक रोशन बर्थडे: अपने बेटों के साथ बचपन में लौट जाते हैं ऋतिक रोशन, ये 10 तस्वीरें हैं इसका सबूत

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स की फेहरिस्त में शुमार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का आज जन्मदिन है। उनका प्यार का नाम डुग्गू है। यह नाम उनकी दादी ने उन्हें दिया था।

Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन के बेटों के नाम रिहान और रिधान हैं।

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज 45 साल के हो गए हैं। 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में उनका जन्म हुआ था। उनकी दादी उन्हें प्यार से डुग्गू कहकर बुलाती थीं। जिसके बाद घर में सब उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। बचपन में ऋतिक ने कई परेशानियों का सामना किया है। वह हकलाने की समस्या से ग्रस्त थे। ऋतिक सॉलियोसिस नामक बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीमारी में इंसान की रीढ़ की हड्डी S या फिर C शेप में मुड़ने लगती है।

इस बीमारी की वजह से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) करीब एक साल तक बेड रेस्ट पर रहे थे। वहीं हकलाने की बीमारी से निजात पाने के लिए उनके घरवालों ने उन्हें स्पीच थेरेपी दिलवाई। ऋतिक आज एक सफल अभिनेता तो हैं ही साथ ही वह एक अच्छे पिता भी हैं। साल 2000 में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान (Sussanne Khan) से शादी की थी। सुजैन फिल्म अभिनेता-निर्माता संजय खान (Sanjay Khan) की बेटी हैं।

ऋतिक के बेटों के नाम रिहान और रिधान हैं

ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। उनके नाम रिहान (Hrehaan) और रिधान (Hridhaan) हैं। साल 2013 में अचानक ऋतिक और सुजैन ने अलग होने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था। 2014 में दोनों का तलाक हो गया। डिवोर्स के बाद से दोनों बेटे ऋतिक के साथ रहते हैं। ऋतिक अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। कुछ समय पहले ऋतिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रिहान (Hrehaan) और रिधान (Hridhaan) के साथ समय बिताने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

फिर से शादी कर सकते हैं ऋतिक और सुजैन!

ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ अक्सर घूमने जाते हैं। सुजैन ऋतिक को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। हाल ही में उनके फिर से शादी करने की खबरें आई थीं। परिवार के करीबियों का कहना है कि उनके दोनों बच्चे चाहते हैं कि उनके मम्मी-पापा फिर से शादी के बंधन में बंध जाएं। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जब ऋतिक पर संगीन आरोप लगाए थे तो सुजैन ऋतिक के साथ खड़ी थीं। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज होगी। यह फिल्म बिहार के शिक्षक आनंद कुमार पर आधारित है। सूत्रों की मानें तो इस साल के अंत तक उनकी फ्रैंचाइजी फिल्म ‘कृष’ का सीक्वल भी रिलीज हो सकता है।

देखें ऋतिक रोशन की अपने बेटों रिहान और रिधान के साथ ये 10 तस्वीरें…

देखें ये वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।