महात्मा गांधी पुण्यतिथि: बापू के जीवन पर बनीं ये 5 फिल्में झकझोर देंगी हर भारतीय का दिल, देखिएगा जरूर

अहिंसा और सत्याग्रह के विश्वाश पर गांधी जी ने अंग्रेजो को भारत देश से भगाया। महात्मा गांधी की इस तकनिकी का इस्माल सारे देशवासियों ने किया और स्वंत्रता पाई। एक बूरा समय तब भी आया जब महात्मा गांधी की गोली मारकर दिनदहाड़े ह्त्या कर दी गई।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

मनमोहनदास करमचंद गांधी…एक ऐसा नाम जिन्होंने भारत को अंग्रेजो से आजादी दिलाई। इन्हे प्यार से हम महात्मा गांधी कहते हैं। महात्मा गांधी दुनियां भर में फेमस हैं अंग्रेजो से अपनी अनोखी जीत की वजह से। अहिंसा और सत्याग्रह के विश्वाश पर गांधी जी ने अंग्रेजो को भारत देश से भगाया। महात्मा गांधी की इस तकनिकी का इस्माल सारे देशवासियों ने किया और स्वंत्रता पाई। एक बुरा समय तब भी आया जब महात्मा गांधी की गोली मारकर दिनदहाड़े ह्त्या कर दी गई। वो तारीख थी 30 जनवरी 1948। इस दिन पर हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं मनमोहन दास करमचंद गांधी पर बनी उन 5 फिल्मों से जिन्हे आपको देखना ही चाहिए।

1. गांधी

ये फिल्म ब्रिटिश फिल्ममेकर रिचर्ड एटनबरो की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म थी। इस फिल्म का डायरेक्शन उन्होंने खुद ही किया था। रिचर्ड देखना चाहते थे कि एक सामान्य से गांधी की जीवनी पर बनाई गई फिल्म विश्व लेवल पर चलती है या नहीं। जिसमे वे कामयाब हुए। इस फिल्म को कई तरह के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

2 . गांधी माय फादर

इस फिल्म का डायरेक्शन किया था थियेटर के नामचीन फ़िरोज़ अब्बास खान ने। ये फिल्म महात्मा गांधी और उनके बेटे हीरा लाल के बीच के संबंध की कहानी है। फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में दर्शन जरीवाला हैं। इस फिल्म ने 3 नेशनल अवार्ड जीते हैं।

3. हे राम

हे राम फिल्म कमल हासन की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख़ खान ने भी अहम किरदार निभाया था। अपनी आख़िरी सांसे लेते हुए महात्मा गांधी ने कहा था हे राम। हे राम को ही कमल हासन ने फिल्म का टाइटल नाम घोषित किया। फिल्म की कहानी राजनीति और धर्म के इर्द-गिर्द घूम रही है। फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में नसीरुद्दीन शाह हैं।

4. लगे रहो मुन्नाभाई

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई की कहानी महात्मा गांधी की सोच पर आधारित है। संजय दत्त भाई गिरी करते हैं पर विद्या बालन को रिझाने के लिए महात्मा गांधी के सिद्धांतो की मदत लेते हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी भी मुख्य किरदार में हैं।

5. द मेकिंग ऑफ़ महात्मा

इस फिल्म का डायरेक्शन किया है श्याम बेनेगल ने। इस फिल्म की कहानी उस समय की है जब महात्मा गांधी साउथ अफ्रीका दौरे पर थे। साउथ अफ्रीका से आकर महात्मा गांधी ने इंडिया की पॉलिटिक्स ज्वाइन की। इस फिल्म में गांधी जी किरदार में रजीत कपूर हैं।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।