मूंछे हो तो नत्थूलाल नहीं, ‘अभिनंदन’ जैसी…राजकपूर से रणवीर सिंह तक, इन सितारों ने सेट किया मूंछों का ट्रेंड

यहां हम आपको बताएंगे मूंछो के स्टाइल के बारे में जो जिसे बॉलीवुड के स्टार ने रखा और देखते-देखते ही वह लोगों के बीच काफी फेमस हो गए। लोगों उस तरह से मूंछे रखना शुरू कर दिया।

अभिनंदन वर्धमान, मुकरी और रणवीर सिंह।

इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भारत वापसी पर उनके बहादुरी की गाथा पूरे देश में गाई जा रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस पूरे घटनाक्रम से अभिनंदन वर्धमान लाइमलाइट में आ गए हैं। हर कोई उनके जैसे बहादुर और हिम्मती बनने की बात कर रहा है। लोग उनकी पर्सेनेलिटी को लेकर भी काफी प्रभावित हुए हैं। अब बहादुरी के साथ-साथ उनकी मूंछों की भी चर्चा की जा रही है। कई लोगों का मानना है कि अभिनंदन वर्धमान की तरह मूंछे रखने का ट्रेंड बहुत जल्द ही शुरू हो सकता है। मूंछें रखने के ट्रेंड से याद आया, साल 1984 में अमिताभ बच्चन की आई फिल्म ‘शराबी’ में मूंछों पर एक डायलॉग काफी फेमस हुआ। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में कई बार इस डायलॉग को मारा कि मूंछों हो तो नत्थूलाल जैसी, वरना ना हो, लेकिन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को देखकर कर लोग इस डायलॉग को कुछ इस तरह से बोलेंगे, मूंछें हो तो अभिनंदन वर्धमान जैसी, वरना ना हो।

खैर! यहां हम आपको बताएंगे मूंछो के स्टाइल के बारे में जिसे बॉलीवुड के स्टार ने रखा और देखते-देखते ही वह लोगों के बीच काफी फेमस हो गया। लोगों ने उस तरह से मूंछे रखना शुरू कर दिया। हम यहां आपको बताएंगे राजकपूर से लेकर रणवीर सिंह के मूंछों के स्टाइल के बारे में जिन्होंने लोगों को उनके जैसी मूंछे रखने के लिए प्रभावित किया। लेकिन इससे पहले आप जान लीजिए मूंछें कितने प्रकार की होती हैं। जिलेट इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक मूंछे सात तरीके की होती हैं।

सात तरह की मूंछें…

1- ऑरिजनल स्टैच मूंछे: ये मूछ स्वाभाविक रूप से उगती है। इसमें कोई फेर बदल नहीं किया जाता है।

2- पेंसिल थिन मूंछ: यह मूंछे एक दम पतली होती है, जिसे आपने हाल ही में फिल्म ‘गोल्ड’ में देखा होगा। अक्षय कुमार ने कुछ इसी तरह की मूंछे रखी हुई थी।

3- होर्सशू मूंछे: आपने पुरानी फिल्मों में हेट पहने लंबी-लंबी नीचे की तरफ मूंछे रखे देखा होगा। इस तरह की मूंछे डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर हल्क होगन ने भी रखी हुई है।

4- गनस्लिंगर बियर्ड: ऐसी मूंछे जो दाढ़ी के साथ जाकर मिलती है। इसकी मूंछों की शेप होर्सशू मूंछों की तरह ही होती है, जबकि दाढ़ी पतली और कलमों के स्टाइल में होती है।

5- रॉयल बीयर्ड: रोयल बीयर्ड लुक में मूंछे होंठों के ऊपर तक और होंठ के दोनों कोनों के बराबर होती है। इसके सात ठोड़ी पर दाढ़ी होती है।

6- एंकर बियर्ड: एंकर बियर्ड में मूंछें हल्की मीडियम साइज की होती हैं और उसके होठों के नीचे दाड़ी की एक लकीर ठोड़ी से मिलती है।

7- चेवरन मूंछ: इस तरह की मूंछे नेचुरल होने के साथ-साथ होंठ से नीचे की तरफ होती है।

नत्थूलाल

खैर! मूंछों के इन स्टाइल के अलावा बॉलीवुड ने भी अपने स्टाइल गड़े हैं। आपने साल 1984 में आई फिल्म ‘शराबी’ में अमिताभ बच्चन का एक फेमस डायलॉग सुना होगा। मूंछें हो तो नत्थूलाल के जैसे हो, वरना ना हो। अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि जिनकी मूंछे बड़ी होती हैं, उनका बड़प्पन होता है। इसमें नत्थूलाल का किरदार एक्टर मुकरी ने निभाया था। मुकरी उस जमाने के काफी फेसम एक्टर रहे हैं। इस फिल्म में वह लंबी-लंबी मूंछे रखते हैं। जिसे अमिताभ बच्चन काफी पसंद करते हैं।

राज कपूर

लेकिन इससे पहले बॉलीवुड के राज कपूर और राज कुमार जैसे बड़े कलाकारों ने अपनी मूंछों की स्टाइल एक ट्रेंड सेट किया। दोनों ने की पर्सेनेलिटी के साथ-साथ उनकी मूंछों के स्टाइल को भी लोगों ने काफी पसंद किया। राज कपूर ने अपनी अधिकत्तर फिल्मों और रियल लाइफ में बरीक यानि पेंसिल स्टाइल की मूंछे ही रखी, जो उस समय ट्रेंड बनी।

जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर को तो आप जानते ही होंगे। पीने वाली नहीं, बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रहे हैं। बॉलीवुड में पहली बार किसी ने चार्ली चैपलिन स्टाइल की मूंछे रखी। जॉनी वॉकर को हमेशा इसी स्टाइल की मूंछों के साथ देखा गया।

राज कुमार

इसके बाद बॉलीवुड के पहले किंग यानि राज कुमार की डायलॉग डिलीवरी के साथ-साथ उनकी मूंछो के स्टाइल को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इन्होंने हर चार्ली चैपली स्टाइल से लेकर पेंसिल स्टाइल तक की मूंछे रखी। जिसने समय-समय पर ट्रेंड चेंज किया।

अनिल कपूर

बॉलीवुड के मजनू भाई यानि अनिल कपूर एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने 80 के दशक से लेकर अभी तक की फिल्मों में अपना एक अलग स्टाइल क्रिएट किया है। अनिल कपूर ने अपनी हर फिल्म में नेचुरल यानि वास्तविक मूंछों को ही रखा। उनकी मूंछे हमेशा घनी देखी गई। इसमें अनिल कपूर की एक-दो फिल्में ही ऐसी होंगी जिसमें उन्होंने बहुत हल्की मूंछे रखी या फिर बिल्कुल भी मूंछे नहीं रखी।

सलमान खान

इसके बाद बात करते हैं बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने अपनी फिल्म में मूंछों के स्टाइल को लोगों ने काफी सराहा। उनकी पर्सेनेलिटी पर उनकी मूंछे सूट हुई। लोगों ने इसे भी ट्रेंड बना दिया और उनकी तरह मूंछे रखने लगे।

अजय देवगन

इसके बाद अजय देवगन ने सिंघम सीरिज में पुलिस वाले का किरदार निभाया। इसमें उनके मूंछों को काफी पसंद किया गया। उनकी मूंछे चेरवन स्टाइल में थी। मूंछों का ये स्टाइल उनके पुलिस वाले लुक पर काफी फिट बैठ रही थी।

अक्षय कुमार

फिल्म राउडी राठौर में अक्षय कुमार की मूंछे पर तांव लगाते हुए आपने देखा होगा। उनकी मूंछो से युवा काफी प्रभावित हुए। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और स्पोर्ट जगत भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनकी स्टाइल में मूंछे रखी।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने फिल्म ‘सिंबा’ में अलग स्टाइल की मूंछे रखकर एक ट्रेंड सेट किया है। फिल्म के साथ-साथ उनके मूंछों को काफी पसंद किया गया। रणवीर सिंह बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जिनके स्टाइल को अब सभी लोग कॉपी करना चाहते हैं।

यहां देखिए अपनी बहादुरी और मूंछ की वजह से चर्चा में आए विंग कमांडर अभिनंदन का ये वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।