एक्सक्लूसिव: पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म शपथ नहीं करेंगी रानी चटर्जी, एक्ट्रेस ने इसे लेकर खाई कसम

भोजपुरिया क्वीन रानी चटर्जी 'शपथ' नाम की कोई फिल्म नहीं कर रही हैं और ना ही पवन सिंह के साथ कोई फिल्म कर रही हैं। फिल्म तो दूर की बात है रानी चटर्जी, पवन सिंह से बात भी नहीं करती हैं।

रानी चटर्जी और पवन सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुरिया क्वीन रानी चटर्जी के साथ फिल्म ‘शपथ’ करने जा रहे हैं। अगर आपके पास ऐसी कोई जानकारी है, तो आप गलत हो सकते हैं। ये सच जानकर आपका दिल टूट सकता है। भोजपुरी फिल्म ‘शपथ’ में पवन सिंह के साथ रानी चटर्जी नहीं होंगी। अपनी इस एक्सक्लूसिव खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘शपथ’ नाम की फिल्म का अभी तक कोई अता पता नहीं है।

हिंदी रश डॉट कॉम के करीबी सूत्रों के मुताबिक, भोजपुरिया क्वीन रानी चटर्जी ‘शपथ’ नाम की कोई फिल्म नहीं कर रही हैं और ना ही पवन सिंह के साथ कोई फिल्म कर रही हैं। फिल्म तो दूर की बात है रानी चटर्जी, पवन सिंह से बात भी नहीं करती हैं। आपको याद होगा दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के जन्मदिन पर पवन सिंह ने मीडिया के सामने इस बात की घोषणा की थी कि वे रानी चटर्जी के साथ फिल्म ‘शपथ’ करने जा रहे हैं।

निरहुआ के बर्थडे पर मिले रानी चटर्जी-पवन सिंह

लेकिन अब कहा जा रहा है कि पवन सिंह ने शपथ की घोषणा यूं हीं की थी। इसमें किसी प्रकार की कोई गंभीरता नहीं थी। दरअसल, रानी चटर्जी और पवन सिंह सालों बाद निरहुआ की बर्थडे पार्टी में एक-दूसरे से मिले थे और घंटों साथ ही समय बिताया। ऐसे में जोश में आकर पवन सिंह ने रानी के साथ फिल्म ‘शपथ’ की घोषणा कर दी। पर जब सुबह नींद खुली तो पाया कि रानी के घर वाले और पवन सिंह के घरवालों ने उन्हें घेर रखा है।

9 साल पहले रानी चटर्जी और पवन सिंह के बीच हुई लड़ाई

आपको बता दें 9 साल पहले रानी चटर्जी और पवन सिंह के बीच सब कुछ काफी ठीक था। इनके प्यार की दास्तान हर रोज मीडिया की सुर्खियां होती थीं। बात तो शादी तक पहुंच चुकी थी। फिर न जाने क्या हुआ कि इनके बीच इतनी जोरदार लड़ाई हुई कि मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। तब से ही रानी चटर्जी और पवन सिंह के बीच दूरी बनी हुई है। वैसे, निरहुआ के जन्मदिन पर रानी का पवन सिंह से मिलना, बातचीत करना और साथ डिनर करना भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों को खटक रहा था।

यहां देखिए रानी चटर्जी और पवन सिंह ने छिपकर की मुलाकात…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।