सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: बॉलीवुड की 10 फिल्में जिनमे भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी, मतलब वाट लगा दी   

हम आपको बॉलीवुड की उन 10 फिल्मों के नाम सजेस्ट करते हैं जिसमे भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उनकी हालत खराब कर दी। इन फिल्मों को देखने के बाद यकीनन आपके दिल को चैन मिलेगा।

बॉलीवुड की 10 फिल्में जिनमे पाकिस्तान को सबक सिखाया गया (फोटो इंस्टाग्राम)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में पाकिस्तान पर दूसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है। इस बार 300 आतंकी मारे गए हैं ऐसी खबर है। भारतीय बहुत खुश हैं और बार बार उस वीडियो को देख रहे हैं जिसमे भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के कई अहम् ठिकानों को नष्ट कर दिया है। हमें पता है कि वायुसेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के छोटे से वीडियो को देख आप संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में आपको ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं क्योंकि हम आपको बॉलीवुड की उन 10 फिल्मों के नाम सजेस्ट करते हैं जिसमे भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उनकी हालत खराब कर दी। इन फिल्मों को देखने के बाद यकीनन आपके दिल को चैन मिलेगा।

गदर 

मूड ठीक करने के लिए इससे बढ़ियां फिल्म हो ही नहीं सकती। अपनी पत्नी अमीषा पटेल को वापस इंडिया लाने के लिए गदर सनी देओल पूरे पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा देते हैं। इस फिल्म के हर डायलॉग पर खूब सीटियां और तालियां बजी थी।

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 

हालही में रिलीज हुई विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म उरी को बहुत पसंद किया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल पाकिस्तान के सीने पर चढ़कर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। इस फिल्म में बदलते इंडिया की तस्वीर दिखाई गई है। अब इंडिया घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।

राजी 

आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म राजी भी आप देख सकते हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट भारत की बेटी हैं लेकिन अपने देश की रक्षा के लिए पाकिस्तान की बहु बनती हैं और पाक के नापाक इरादों का सफाया कर देती है।

बॉर्डर 

बॉलीवुड के दर्जनों अभिनेताओं से लेस इस फिल्म को जितनी बार भी देखा जाए कम है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय आर्मी की बहादुरी भरा जंग इस फिल्म में देखने को मिला। वैसे सभी किरादरों के डायलॉग में दम था लेकिन जब सुनील शेट्टी कहते हैं – ये धरती मेरी माँ है। तब मन गर्वित हो उठता है।

भाग मिल्खा भाग 

मिल्खा सिंह की भूमिका में फरहान अख्तर गजब लगे। पाकिस्तान की धरती पर जाकर मिल्खा सिंह ने अब्दुल खालिद को हराया और फ्लाईंग सीख के नाम से सम्मानित हुए।

परमाणु 

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म परमाणु भी उन फिल्मों में से एक बेस्ट फिल्म है जिसमे पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी कार्यवाई दिखाई गई है।

बेबी 

अक्षय कुमार, अनुपम खेर, तापसी पन्नू की फिल्म बेबी जितनी बार भी देखी जाए जी ही नहीं भरता। दुश्मनो को खत्म करने के लिए आर्मी ऑफिसर में पागलपंती किस हद तक होती है ये फिल्म में दिखाया गया है।

नीरजा 

सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म नीरजा सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इंडिया की एक हवाई जहाज को पाकिस्तानी आतंकी हाई जैक कर लेते हैं और नीरजा अपनी जान जोखम में डाल पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाती है।

गाजी अटैक 

इस फिल्म में भी बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने अभिनय किया है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में भी इंडियन नेवी सैनिको ने पाकिस्तानी नेवी के नाक में दम कर रखा था।

बजरंगी भाईजान 

सलमान खान एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाने के लिए पाकिस्तानी बॉर्डर क्रॉस कर जाते हैं। अपनी अच्छाई और ईमानदारी की वजह से पाकिस्तानी ऑफिसरों को शर्मिंदगी झेलने के लिए मजबूर कर देते हैं।

देखें हिंदी रश का नया वीडियो 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।