अमरीश पुरी जैसा ख़लनायक और कहां? उनकी ये टॉप 10 फिल्में नहीं देखीं तो क्या किया

अमरीश पुरी (Amrish Puri) के पुण्यतिथि पर जरूर देखें उनकी ये TOP 1O फिल्में, आज भी याद है बॉलीवुड का सबसे खतरनाक विलेन

अमरीश पुरी (फाइल फोटो)

साल 1992 में जन्मे, महान अभिनेता अमरीश लाल पुरी (Amrish Puri) हिंदी सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए आज भी जाने जाते हैं| बॉलीवुड में उन्होंने खलनायक के तौर पर कई अवार्ड्स अपने नाम किये है| उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टेज नाटकों से की थी। इसके बाद उन्होंने उस समय के उल्लेखनीय नाटककारों, जैसे सत्यदेव दुबे और गिरीश कर्नाड के साथ काम किया था| वहीँ बॉलीवुड में ऑडिएंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो, कोयला में राजा साब, सौदागर में चूना, मेरी जंग में ठकराल जैसे किरदारों की वजह से मिली| अमरीश पुरी ने 1980 और 1990 के दशक में खलनायक भूमिकाओं में बॉलीवुड पर राज़ किया| उन दशकों में, शायद ही कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें अमरीश पुरी को खलनायक के रूप में नहीं देखा गया हो|

स्क्रीन पर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति और बैरिटोन की आवाज़ ने उन्हें बॉलीवुड में बेस्ट विलेन बना दिया था| एक तरफ लोगों ने उन्हें विलेन की भूमिका में देखा था वहीँ इसके अलावा उन्होंने हलचल, चाची 420, इतिहास, गर्दिश, झूले बोले कौवा काटे जैसी फिल्मों में कॉमेडी भी की|

फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित पुरी हिंदी, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं| उनकी फैन फॉलोइंग भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं थी बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। कुल मिलाकर, अमरीश पुरी ने 1967 से 2005 के बीच 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

साल 2005 में अमरीश पुरी ने हमें छोड़ दिया था| ऐसे में आईये हम एक नज़र डालते हैं अमरीश पुरी की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जो आपको जरूर देखनी चाहिए!

1.हम पांच 1980

2.गांधी 1982

3.अँधा कानून 1983

4.मेरी जंग 1985

5.मिस्टर इंडिया 1987

6.सूरज का सातवां घोड़ा 1992

7.करण अर्जुन 1995

8.दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1995

9.कोयला 1997

10.गदर: एक प्रेम कथा 2001

वीडियो में देखिए टीवी जगत की लेटेस्ट खबरें…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।