FEATURE: रातोंरात स्टार बनी ये 8 अभिनेत्रियां आज हैं गुमनाम, अब कर रही हैं ये काम

सफलता आती है और बहुत लोगों की किस्मत चमका जाती है, लेकिन इसकी चमक की कोई गैरेंटी नहीं होती है तभी तो एक समय लोगों की दिलों को धड़काने वाली ये 8 अभिनेत्रियां (Actresses) आज एक गुमनामी की ज़िन्दगी जी रही हैं| यहां पढ़ें पूरी ख़बर

मन्दाकिनी (Hindi Rush)

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म दंगल (Dangal) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने धर्म के नाम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को बाय बाय कह दिया है| ज़ायरा भले ही बॉलीवुड में सिर्फ 2 फिल्म पुरानी हों लेकिन उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था| दंगल से हिट हुई तो उन्हें सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म मिली| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाया| जल्द ही वो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ द स्काई इज़ पिंक में नज़र आने वाली हैं| हालाँकि फ़िल्मी सफर के शुरुआत में ही जिस इंडस्ट्री ने उन्हें पहचान दिलाई उन्होंने उसे छोड़ दिया है| लेकिन ज़ायरा ही ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने सुपरहिट होने के बाद अचानक ही बॉलीवुड फिल्में करनी छोड़ दी और गुमनाम हो गयीं| इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं|

मयूरी कांगो

90 के दशक की एक्ट्रेस मयूरी कांगो (Mayuri Kango) को ‘पापा कहते हैं’ फिल्म बहुत पहचान मिली| उनकी खूबसूरती और एक्टिंग ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया| लेकिन कुछ ही सालों के करियर के बाद मयूरी ने फिल्में करनी छोड़ दी| 2009 में आयी फिल्म ‘कुरबां’ उनकी आखिरी फिल्म थी| अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्में छोड़ने के बाद मयूरी क्या कर रही हैं? तो बता दें कि उन्होंने गूगल इंडिया ज्वाइन कर लिया है जहां पर वो इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम कर रही हैं|

आयशा कपूर

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में ना सिर्फ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerjee) बल्कि एक और एक्ट्रेस की परफॉरमेंस लोगों को बेहद ही पसंद आयी थी और ये एक्ट्रेस थी आयशा कपूर जिन्होंने रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था| साल 2005 में आई इस फिल्म के बाद आयशा कपूर ने ‘सिकंदर’ नांम की फिल्म की थी हालाँकि इसके बाद वो बॉलीवुड से दूर हो गयीं|

मंदाकिनी

‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी (Mandakini) को कौन नहीं जानता? खूबसूरत आँखों के साथ उनका मासूम चेहरा लाखों लोगों के दिलों में बस गया था| मंदाकिनी की खूबसूरती के चर्चे चारो ओर होने लगे| लेकिन इसी बीच उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया| ऐसा कहा जाता है कि इसी वजह से लोग उन्हें फिल्मों में लेने से डरते थे|

मंदाकिनी ने कुछ और फिल्में कि लेकिन उन्होंने कब बॉलीवुड को छोड़ इस बात का अंदाज़ा किसी को नहीं हुआ| बता दें अब वो अपने पति के साथ मुंबई में तिब्बत हर्बल सेंटर चलाती हैं। यही नहीं मंदाकिनी एक योगा टीचर भी हैं|

मीनाक्षी शेषाद्रि

हीरो और दामिनी जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) 90 के दशक की एक सुपरहिट एक्ट्रेस थी| मीनाक्षी ना सिर्फ खूबसूरत थी बल्कि उनकी एक्टिंग भी कमाल की होती थी| लेकिन उन्होंने भी अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज फिल्मों से दूर मीनाक्षी टेक्सास में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं| आज भले ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है लेकिन टेक्सास में वो ‘चैरिश डांस स्कूल’ चलाती हैं।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया (Aayesha Takia) ने ‘टार्जन द वंडर कार’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, पहली ही फिल्म से वो चर्चा में आ गयीं| इसके बाद उन्होंने डोर नाम की फिल्म में शानदार एक्टिंग से क्रिटिक्स को भी अपना फैन बना लिया| लेकिन 2009 में सलमान खान के साथ आयी उनकी फिल्म ‘वांटेड’ ने उनके करियर को एक नयी उड़ान दी| इसी साल आयशा ने फरहान आजमी से शादी कर ली| लेकिन शादी के बाद उनका करियर नहीं चल पाया और वो इंडस्ट्री से दूर हैं| आयशा टाकिया ने कुछ समय पहले अपने लिप सर्जरी के चलते सुर्खियां बटोरी थी|

अनु अग्रवाल

महेश भट्ट की फिल्म आशिकी (Aashiqui) में लीड रोल निभा चुकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Agrawal) आज गुमनाम हैं| आशिकी ने इन्हें रातोंरात स्टार तो बना दिया लेकिन आगे का सफर बहुत ही कठिन रहा| 9 साल तक उन्होंने इंडस्ट्री में फिल्मों के लिए मशक्कत की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच 1999 में उनका बहुत ही बड़ा एक्सीडेंट हो गया और इसके चलते उनकी याददाश्त चली गयी|

किमी काटकर

साल 1991 में आई फिल्म हम में किमी काटकर (Kimi Katker) ने जुम्मा चुम्मा करके धमाल मचा दिया था | बिग बी के साथ उनका रोमांस खूब पसंद किया गया आज भी ये गाना लोगों को बेहद ही पसंद है लेकिन किमी काटकर गुम हैं | 1982 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस किमी की आखिरी फिल्म हमला थी| ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इसी साल किमी ने फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली और इस इंडस्ट्री को हमेशा हमेशा के लिए बाय बोल दिया|

ममता कुलकर्णी

90 के दशक में बेहद ही बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने एक बार में ही लाखों फैंस बना लिए| लेकिन बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से ज्यादा ममता एक के बाद एक कई बड़े कंट्रोवर्सीज़ की वजह से ख़बरों का हिस्सा बनी रही| सबसे पहले उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा तो इसके बाद खबरें आने लगी कि वो ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ रिलेशनशिप में हैं| वो उसके साथ पहले दुबई और बाद में केन्या में रह रही थीं। तस्करी के चलते विजय को जेल हो गयी और ममता कुलकर्णी का करियर यहीं खत्म हो गया।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।