एक्सक्लूसिव: विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी के ट्रोलर्स को इस तरह दिया जवाब, बताया किस स्टारकिड के हैं फैन

विवेक दहिया ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में बताया कि वो पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के ट्रोलर्स को किस तरह जवाब देते हैं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वो किस स्टारकिड के दीवाने हैं। आप भी जानिए विवेक की ये दिलचस्प बातें।

विवेक दहिया(फोटो: इंस्टाग्राम)

विवेक दहिया को आपने ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘कवच’ और ‘कमायात की रात’ में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से ही दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी शुरू हुई थी और बाद में चलकर ये शादी के बंधन में बंध गए। विवेक और दिव्यांका की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है और उनकी केमिस्ट्री बेहद अच्छी लगती है। विवेक और दिव्यांका एक दूसरे को कई मौकों पर सपोर्ट करते नजर आए हैं।

हाल ही में हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए विवेक ने दिव्यांका को सपोर्ट करते हुए बताया कि जब उन्हें सब्यासाची को कॉपी करने के लिए ट्रोल किया गया था, तो उन्होंने इसे कैसे हैंडल किया। इतना ही नहीं, इस एक्टर ने अपने कई राज का खुलासा करते हुए बताया कि वो इंस्टाग्राम पर किस एक्ट्रेस और स्टारकिड को स्टॉक करते हैं। आप भी जानिए उनकी ये दिलचस्प बातें।

ट्रोलर्स का कुछ इस तरह दिखाया रास्ता
विवेक ने बताया कि दिव्यांका त्रिपाठी ने जो भी पहना था उसे लेकर उन्हें अंदाजा नहीं था कि किसकी कॉपी है। उनके स्टाइलिस्ट ने जैसे उन्हें स्टाइल किया और जो पहनया उन्होंने वो कैरी किया। उन्होंने बताया कि ‘डाइट सब्या’ (यहीं वो अकाउंट है जिसने दिव्यांका को सब्यासाची की बेल्ट कॉपी करने के लिए सबसे पहले ट्रोल किया था।) से उन्होंने कभी सीधे तौर पर बातें नहीं की। जब उनकी पत्नी को उन लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया तो इस एक्टर ने इस अकाउंट औऱ जिस जिस ने ट्रोल किया उनको ब्लॉक कर दिया।

इस स्टारकिड के दीवाने हैं विवेक दहिया
विवेक दहिया ने बताया कि वो हर शख्स की तरह तैमूर अली खान के दीवाने हैं। उन्होंने कहा, ‘एक बार मैं जिम में था और वहां तैमूर आया। वो एक लेडी को देखकर उसे हाई कहने लगा जिससे वो हंस पड़ी। तैमूर का ये अंदाज काफी प्यारा था और वो बेहद क्यूट है। हां, मैं उसे इंस्टाग्राम पर स्टॉक करता हूं।’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो कैटरीना कैफ , एक्टर केविन हर्ट और करण जौहर को भी काफी फॉलो करते हैं।

इस एक्टर से जब पूछा गया कि ऐसे तीन लोग जो उनके सर्च बार में रहते हैं, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,’ फ्रैंक मेडरानो जो उन्हें फिटनेस के लिए इंस्पायर करते हैं। वहीं, जैकिन दूसरे नंबर पर हैं और डवेन जॉनसन तीसरे हैं।’ आपको बता दें कि सर्च बार को लेकर आखिर में अपनी वाइफ दिव्यांका का भी नाम लिया और बताया वो भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

वीडियो में देखिए हिंदी रश डॉट कॉम के शो ‘बातों ही बातों में’ एक्टर विवेक दहिया ने क्या-क्या खुलासे किए…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।