इयर इंडर 2018: इस साल इन 10 फिल्मों ने की है बंपर कमाई, इनके नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

ये हैं साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TOP 10 फिल्मों की लिस्ट, Badhai Ho भी है शामिल

ये हैं साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TOP 10 फिल्मों की लिस्ट, Badhai Ho भी है शामिल

भारत में इस साल अबतक कई सौ फिल्में बन चुकी हैं| फिल्म के मामले में साल 2018 बहुत ही लकी रहा| भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में बनी जो लीक से हटकर थी| फिल्म की कहानी तो अलग थी ही लेकिन कुछ ही फिल्में ऐसी थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं| आइये आपको बताते हैं साल 2018 में रिलीज़ हुई कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की है| इस लिस्ट में सबसे पहले 2.0 है वहीँ आखिरी में रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी है|

1. 2.0

अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है| इस फिल्म को कई भाषाओँ में रिलीज़ किया गया था| इस फिल्म का बज़ट 540 करोड़ था| इस फिल्म के Worldwide Gross की बात करें तो ये 644.5 करोड़ की है और फिल्म अभी भी चल रही है| इस फिल्म का Worldwide Share 313.5 करोड़ है और ये अभी भी चालू है| घरेलु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अबतक 400.1 करोड़ रूपए की बम्पर कमाई की है| आपको बता दें फिल्म अभी भी थियेटर्स में लगी हुई है इसलिए अभी भी इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद है|

2. संजू

संजू फिल्म की कहानी विवादों में रहे एक्टर संजय दत्त की लाइफ पर आधारित है| इस फिल्म में उनके फ़िल्मी करियर, जेल और पर्सनल लाइफ के बारे में दिखाया गया है| इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है| इस फिल्म में रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, विकी कौशल जैसे एक्टर्स शामिल थे| इस फिल्म का बज़ट 100 करोड़ है| फिल्म का Worldwide Gross 585 करोड़ का है| वहीँ Worldwide Share 234 करोड़ का है| घरेलु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 340 करोड़ की कमाई की है| ये फिल्म इस साल की डबल ब्लॉक बस्टर है|

3. पद्मावत

राजस्थान के मेवाड़ में बसी इस कहानी में रानी पद्मावती की कहानी दिखाई गई थी| इस फिल्म में रानी पद्मावती को एक अच्छे राजा के साथ ब्याह दिया जाता है| वो अपने महल में ख़ुशी ख़ुशी रहते हैं लेकिन एक दुष्ट राजा को रानी पद्मावती की खूबसूरती के बारे में पता चलता है तो वो उनके महल पर कब्ज़ा करने के लिए आ जाता है| इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट की है| इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अदिति राव हैदरी जैसे कलाकार शामिल थे| इस फिल्म का बज़ट 190 करोड़ का था| वहीँ Worldwide Gross : 560.8 करोड़ है| Worldwide Share की बात करें तो ये 224.3 करोड़ की है| इस फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 292.6 करोड़ रुपये कमाए| इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर माना जा सकता है|

4. रेस 3

इस फिल्म में एक परिवार के रिलेशनशिप और लॉयलिटी के बारे में बताया गया है| इस फिल्म को रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया है| इस फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस जैसे किरदार शामिल हैं| इस फिल्म का बजट 150 करोड़ का था| फिल्म का Worldwide Gross 302 करोड़ का था| वहीँ Worldwide Share 121 करोड़ की है| घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 166.1 करोड़ कमा पायी थी| हालाँकि ये फिल्म बहुत ही बड़ी फ्लॉप थी|

5. सरकार

एक सफल बिज़नेसमैन पॉलिटिक्स में आने के बाद दो मिनिस्टर्स के बीच आ जाता है| इस फिल्म के डायरेक्टर ए. आर.मुरुगदास हैं| इस फिल्म में जोसेफ़, विजय, कीर्ति सुरेश, जॉय बदलानी जैसे कलाकार शामिल थे| तमिल भाषा में बनी इस फिल्म का बजट 115 करोड़ था| इस फिल्म का Worldwide Gross 257 करोड़ की थी| वहीँ Worldwide Share 139 करोड़ की थी| घरेलु बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 150.8 करोड़ रुपये की कमाई की| ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज से ऊपर थी|

6. बागी 2

बागी 2 एक बागी की लड़ाई थी| इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में थे| इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था| इस फिल्म का बजट 65 करोड़ की थी| इस फिल्म का Worldwide Gross 251.1 करोड़ का है| वहीं Worldwide Share 100.4 करोड़ की | घरेलु बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 160.7 करोड़ की कमाई की थी| ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी|

7. ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान

18th सेंचुरी में बसी ये फिल्म ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और खुदाबक़्श के बीच की लड़ाई को दिखाती है| अंग्रेज़ जब खुदाबक़्श को नहीं पकड़ पाते तो तो बहुरुपिए फिरंगी मल्लाह को बुलाते हैं| इस फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं| इस फिल्म में कटरीना कैफ, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शैख़ जैसे कलाकार शामिल थे| ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान का बज़ट 275 करोड़ का था| इस फिल्म का Worldwide Gross 240 करोड़ का था| वहीँ Worldwide Share 96.1 करोड़ का था| घरेलु बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 130 करोड़ की कमाई की| ये फिल्म एक डिजास्टर थी|

8. बधाई हो

बधाई हो एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसकी माँ अधेड़ उम्र में नए बच्चे को जन्म देने वाली होती है| ऐसे में सोसाइटी में इस बात को लेकर उसे शर्म महसूस होती है| इस फिल्म को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है| वहीँ फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव जैसे कलाकार शामिल हैं| इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था| इस फिल्म का Worldwide Gross : 225 करोड़ है| Worldwide Share 90.1 करोड़ है| घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 136 करोड़ की कमाई की| ये फिल्म ट्रिपल ब्लॉकबस्टर थी|

9. रंगस्थलम

इस फिल्म में हीरो बहरा है जिसे अपने भाई की मौत का डर होता है| जिसके बाद दोनों एक साथ आकर अपने गाँव के सरपंच को वहां से निकालने की तैयारी करते है| इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है| इस फिल्म में राम चरण, समांथा , आदि जैसे कलाकार शामिल थे| इस फिल्म का बज़ट 50 करोड़ था| Worldwide Gross : 215.7 करोड़ का था| Worldwide Share : 125.2 करोड़ का था| घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 150.7 करोड़ की कमाई की| ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर थी|

10. हिचकी

हिचकी में एक औरत ने अपनी सबसे बड़ी कमज़ोरी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लेती है| इस फिल्म को सिद्धार्थ शुक्ला ने डायरेक्ट किया था| इस फिल्म में रानी मुखर्जी, नीरज काबी, जन्नत ज़ुबैर रहमानी, सचिन जैसे कलाकार शामिल थे| इस फिल्म का बजट 25 करोड़ का था| Worldwide Gross 215 करोड़ की थी| Worldwide Share : 64.6 करोड़ की थी| घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 43.9 करोड़ की कमाई की| ये फिल्म सुपरहिट थी|

वीडियो में देखिए बिग बॉस का लेटेस्ट वीडियो…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।