एक्सक्लूसिव: प्रियांक शर्मा का दिखेगा नया अवतार, ‘बज’ के बाद आस्था गिल के साथ लाएंगे एक धमाकेदार गाना

प्रियांक शर्मा और सिंगर आस्था गिल ने एक साथ बज़ नाम के गाने में काम किया था| इस गाने ने इंटरनेट पर लगभग 200 मिलियन व्यूज मिले हैं| ऐसे में हिंदी रश को मिली एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक दोनों को जल्द ही दोबारा एक साथ देखा जाएगा

प्रियांक शर्मा और आस्था गिल (हिंदीरश)

रियलिटी टीवी स्टार और एक्टर प्रियांक शर्मा का करियर ऊंचाइयां छू रहा है| अपने हाई स्कूल यूथ ड्रामा पंच बीट की सफलता और नेहा कक्कड़ के साथ एक हिट म्युज़िक वीडियो में काम करने के बाद जल्द ही प्रियांक एक नए अवतार में फैंस के सामने आने वाले हैं| जी हाँ! चॉकलेटी बॉय प्रियांक शर्मा, सिंगर आस्था गिल के साथ एक और बार काम करते हुए नज़र आने वाले हैं|

हाल में ही प्रियांक शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें आस्था गिल के साथ बज़ गाने के एक साल पूरे होने पर वो अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ रहे थे|

यहां देखिये ये वीडियो…

बता दें प्रियांक शर्मा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत स्प्लिट्सविला से की थी| इसके बाद उन्हें रोडीज़ और बिग बॉस सीज़न 11 में देखा गया था| अपने गुड लुक्स की वजह से प्रियांक शर्मा फीमेल फैंस के बीच बहुत ही पॉपुलर हैं| बिग बॉस में जाने के बाद उन्हें घर घर में पहचाना जाता है|

हाल में ही प्रियांक शर्मा को ऑल्ट बालाजी के शो पंच बिट में राहत के किरदार में देखा गया था| इस सीरीज़ में उनके किरदार और एक्टिंग की खूब सराहना की गयी थी| वहीँ इसके अलावा प्रियांक शर्मा को किचन चैम्पियंस में भी हिना खान और रॉकी जैसवाल के साथ देखा गया था | इस शो में प्रियांक शर्मा अपनी माँ के साथ पहुंचे थे| इस शो के बाद वो भारती सिंह के शो ख़तरा ख़तरा ख़तरा में भी स्टंट करते हुए नज़र आ सकते हैं|

प्रियांक शर्मा ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में सेलेक्ट कर लिया गया था लेकिन किसी वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पायी थी|

क्या आप प्रियांक शर्मा और आस्था गिल को दोबारा एक साथ एक म्युज़िक वीडियो में देखना चाहते हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

यहां देखिये ये इंटरव्यू-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।