सर्जरी करके बर्बाद हुआ इनका करिअर, तो किसकी किस्मत खुली

इन एक्ट्रेस ने की सर्जरी, बिघड गया चेहरा

इन एक्ट्रेस ने की सर्जरी, बिघड गया चेहरा

बॉलीवुड में ऐसी कई सारी अदाकाराएँ है जो खूबसूरती के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं| हालाँकि किसी की सर्जरी उन्हें और भी खुबसूरत बना देती वहीं किसी के लिए ये भारी गलती बन जाती है| बॉलीवुड में सर्जरी करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट बहुत ही बड़ी है| आइये जानते हैं कि सर्जरी से बिगड़ा किन-किन एक्ट्रेसेस का चेहरा|

कोएना मित्रा

कोएना मित्रा जो बॉलीवुड में अपने डांस नंबर्स के लिए जानी जाती थी लेकिन एक गलती जिससे उनका फिल्मी सफर पूरा ठप्प हो गया । कोएना ने अपनी खूबसूरती निखारने के लिए नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई जो उन्हें बहुत ही महँगी पड़ गयी । पहले वो बहुत ही खुबसूरत लगती थी लेकिन अब एक सर्जरी ने उनकी सारी खूबसूरती चीन ली|

 

2.अनुष्का शर्मा

फ़िल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी तब ख़बरों में आ गयी जब बॉम्बे वेलवेट के दौरान उन्होंने अपने upper lip की सर्जरी करवा ली| अनुष्का को सर्जरी के बाद पहली बार करण जौहर के एक चैट शो में देखा गया था। अनुष्का शर्मा का ये बिगड़ा हुआ लुक चर्चा का विषय बन गया था| हालाँकि अनुष्का ने बाद में कहा था कि ये परमानेंट नहीं बल्कि कुछ दिनों के लिए था क्योंकि ये अनुराग कश्यप की फिल्म में उनके किरदार की जरुरत थी| वेल अनुष्का का लुक हमें अब भी सेम ही लगता है और आपको?

 

3.राखी सावंत

हमेशा अपने विवादित बयानों से लोगो का ध्यान खिंचनेवाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी ब्रैस्ट इम्प्लांट और नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। कई बार वो इन ख़बरों को सच मानती हैं तो कई बार गलत| जो भी हो …वो हम आप पर छोड़ते हैं कि आप उनकी इस बात को कितना सच मानते हैं|

 

4.आयशा टाकिया

पिछले साल आइशा टाकिया ने भी अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई जिसकी एक फ़ोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट की । जिसके बाद आयशा टाकिया को सोशल मीडिया पर काफी क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा। इस बारे में जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने इसे सिर्फ फेक न्यूज़ बताया| खैर आयशा का बदला लुक तो कोई और कहानी कह रहा है| क्यों?

 

5.कटरीना कैफ

इनके अलावा इस लिस्ट में सबसे आगे हैं “टाइगर ज़िंदा है” कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ | कटरीना के पुराने लुक्स और अभी के लुक्स को कम्पेयर करें तो ना सिर्फ उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है बल्कि उन्होंने अपने नाक की प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई| हालाँकि इन ख़बरों को कटरीना ने कभी सच नहीं माना है|

 

6.शिल्पा शेट्टी

रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस और मॉडल शिल्पा शेट्टी ने भी अपने करियर को संवारने के लिए ब्रैस्ट और नाक की सर्जरी करवाई थी। उनके पहले की तस्वीरों की अपेछा आज के लुक में कोई समानता नहीं नज़र आती|

 

 

7.प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने होंठ और नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है । हालाँकि प्रियंका इस बात को नकारती आयी है जी उन्होंने किसी भी तरह की कोई प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। लेकिन उनका बदला लुक कोई और ही कहानी कहता है|

 

 

8. श्रुति हसन- बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हसन भी सर्जरी करने में किसी से पीछे नहीं हैं| उन्होंने अपने लिप्स और नोज़ की सर्जरी करवाई है| यहाँ तक कि दूसरी अभिनेत्रियों से अलग वो खुद भी इस बात को मानती हैं|

 

 

9. मिनिषा लम्बा- मिनिषा लाम्बा ने भी अपने लुक में बदलाव लाने के लिए नोज़ सर्जरी करवाई थी| हालाँकि इस वजह से वो अपनी फिल्मों से ज्यादा सर्जरी कराने की वजह से ख़बरों में बनी रही थी|

 

 

10,. अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी पद्मावत में अपनी खूबसूरती के लिए हर जगह स्सरही गयी थी लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने भी अपनी नोज़ सर्जरी करायी थी| जी हाँ अदिति के पुराने और अब की तस्वीरों को ध्यान से देखें तो उनकी नाक अब और भी पतली और सीधी हो गयी है|

 

अगर आपको लगता है कि इस लिस्ट में और भी लोग शामिल हैं तो नीचे कमेंन्ट्स में बताइए!

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.