अभिषेक बच्चन को इस वजह से हुआ था ऐश्वर्या राय से प्यार..पढ़े इनकी प्रेमकहानी

कुछ ऐसी है अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी

कुछ ऐसी है अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी

आज अभिषेक बच्चन अपना जन्मदिन मना रहे हैं| वैसे तो उनकी फिल्मों को लोग देखना पसंद करते हैं लेकिन उनकी लाइफ में भी एक ऐसी ही फिल्मी घटना घटी और उनकी शादी हुई सबसे खुबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन से| अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन की शादी को कई साल हो चुके हैं और दोनों की एक बेटी भी है| लेकिन उनकी लव स्टोरी ऐसी है जो आप बार-बार दोहराना चाहें|

अभिषेक बच्चन का दिल सबसे पहले ऐश्वर्या राय पर नहीं बल्कि करिश्मा कपूर पर आया था| दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन दोनों की शादी किसी वजह से टूट गयी| रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के परिवारवालों की वजह से ये शादी टूट गयी थी|

हालाँकि इसके बाद अभिषेक बच्चन का दिल टूट गया और वो एक्ट्रेस दीपानिता को डेट करने लगे| हालाँकि यह रिश्ता भी नहीं चल पाया और एक बार फिर अभिषेक का दिल टूट गया| इसके बाद उनकी लाइफ में ऐश्वर्या राय बच्चन की एंट्री हुई|

दोनों साल 2006 में कई फिल्मों में नज़र आये| दोनों को साथ बहुत समय बिताने का मौका मिला| दोनों उस समय ‘उमराव जान’ , ‘गुरु’ और ‘धूम 2’ में साथ नज़र आ रहे थे| फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बने और 2007 की फिल्म गुरु के सेट पर दोनों ने एक दुसरे को अपना दिल दे दिया|

अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या को अपनी दुल्हन बनाने का सपना देखने लगे| और उन्होंने टोरंटों में ऐश के सामने अपनी दिल की बात रख दी और ऐश्वर्या राय से शादी करने की बात कही| ऐश ने भी अभिषेक की इस मांग को माना और अंगूठी पहन ली|

तबसे दोनों एक साथ हैं| दोनों का परिवार साथ है और अभिषेक और ऐश की बेटी आराध्या है| एक तरफ जहाँ अभिषेक बच्चन कई फिल्मों में नज़र आ रहे हैं वहीँ वो एक कब्बड़ी टीम के मालिक भी है| साथ ही साथ एक फूटबल टीम के मालिक भी हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।