अभिषेक बच्चन की खुली किस्मत, बैक टू बैक मिल रही सुपरहिट फिल्में

अभिषेक बच्चन की तो निकल पड़ी, फिल्मों की लगी लाइन

इन दिनो अभिषेक बच्चन फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। इसके पीछे की वजह यह है कि, अभिषेक बच्चन लंबे गैप के बाद सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म मनमर्जियां से वापसी करेंगे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिषेक के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी होंगे।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली बोस ने अभिषेक को अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है। इसमें उनके अपोजिट प्रियंका चोपड़ा को लेने की प्लानिंग है।

 

 

अभिषेक की बात करें तो अभी तक फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे थे जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई थी। अब अभिषेक बच्चन इस फिल्म की प्रमोशन में काम करेंगे। वही प्रियंका चोपड़ा भी सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएगी।

 

 

बता दे कि अभिषेक के लिए ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है और इस फिल्म से उनको काफी उम्मीदें भी है क्योंकि अभिषेक का करियर काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। जो फिल्म सोनाली बोस प्रियंका और अभिषेक को लेकर बनाने जा रही है ये फिल्म एक रियल लाइफ आएशा चौधरी के जीवन से प्रेरित है।

 

 

खबरों की माने तो सोनाली हाल ही मे अभिषेक बच्चन से फिल्म मनमर्जियां के शूटिंग सेट पर मिली थी और इस कहानी के बारे में बताया था। इसके बाद अभिषेक बच्चन को फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी और जल्दी ही अभिषेक बच्चन इस पर अपना फैसला ले सकते है।

 

 

इसकी कहान ऐसी है कि ये 13 साल की छोटी सी लड़की एक बेहद गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बाद भी जीवन में काफी संघर्ष करती है और लोग इसकी कहानी से काफी प्रेरणा लेते है जो कि एक किताब में लिखा हुआ है।

 

 

खैर अगर आप सोच रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा दोस्ताना 2 के लिए साथ आ रहे हैं तो ऐसा बल्कुल भी नहीं है। जहां तक इस फिल्म की बात है, तो यह फिल्म आयशा चौधरी की लाइफ की कहानी होगी।

 

WATCH VIDEO : Salman Khan और Priyanka Chopra के फिल्म Bharat में दमदार Role है। तो देखिए, इनके धमाकेदार किरदार।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.