Parineeti Chopra B’Day: वजन घटाने के लिए खर्च किए थे 10 लाख, जानिए अनसुने किस्से

परिणीति चोपड़ा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं हैं। फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को लेकर सुर्खियों में हैं।प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही बहन प्रियंका (Priyanka Chopra) की शादी को लेकर वो काफी एक्साइटेड नजर आ रहीं हैं। जिसमें उन्होंने जीजा निक से जुताई चुराई रस्म पर क्या मांगना है, यहां तक डिसाइड कर लिया है।

खैर चलिए आज हम आपको बताएंगे उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जो शायद ही आपको पता होगी।

* उनका बर्थडे 22 अक्टूबर को मनाया जाता है और बर्थ प्लेस अंबाला हरियाणा है।

* वो पढ़ने में बहुत तेज थी, इसके चलते उन्होंने 12वीं मे देश में टॉप किया था। उन्हें इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया  था।

* परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स में पढ़ाई की। 2009 में मैनचेस्टर से वो भारत वापस आई। विदेश में  परिणीति  बतौर इन्वेस्टमेंट मैनेजर काम कर रही थी। 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण भारत आना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने इंडिया  में यश राज फिल्म्स में काम किया।

* 2009 में परिणीति ने आर्थिक मंदी के चलते फिल्म इंडस्ट्री में मजबूरन आई। जहां उन्होंने बतौर इंटर्नशिप 2 हजार में काम किया।

* उन्होंने खुद को सुंदर और ग्लैमरस दिखने के लिए तकरीबन 10 लाख रुपये खर्च किए। उनके डाइट चार्ट की कीमत 5 से 10 लाख थी। वो  सुबह नाश्ते में एक ग्लास दूधस ब्राउन ब्रेड, दो एग व्हाइट लेती थी। इसके अलावा वो कभी-कभी जूस पीती थी।

* परी अपने मोटापे के चलते अपने मोटापे के कारण हमेशा सोशल मीडिया में ट्रोल हुआ करती थी।

उन्होंने खुद एक इंटरविव्यू में बताया था  कि उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए तकरीबन 28 किलों कम किया था।

* परी ने 2011 में लेडिज वर्सेज रिकी बहल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनको पहचान इश्कजाजे से मिली थी।

* हालही में परिणीति चोपड़ा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए मालद्वीप में फोटोशूट करवाया है। जिसमें वो बेहद ही हॉट लग रही हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।