प्रिया वारीयर के बाद जानें कौन है वायरल विडियो वाला एक्टर

जानें कौन है वायरल विडियो वाला एक्टर

जानें कौन है वायरल विडियो वाला एक्टर

फिलहाल वेलेंटाइन वीक चल रहा है| और आज के दिन सभी किस डे मना रहे हैं| यह पूरा हफ्ता प्रेमियों के लिए खास है| जहां कपल एक दुसरे को गले लगा कर अपने प्यार का इजहार करते हैं|. वेलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर कपल्स एक दूसरे को अपने दिल का हाल बयान करते हुए नज़र आ रहे हैं ऐसे में हाल में ही एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की एक दुसरे से अपने प्यार का इज़हार आकर रहे हैं लेकिन इशारों ही इशारों में | देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो गया है लेकिन इसकी वजह क्या है जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

आपको बता दें कि ये वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव से है| जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया वैसे ही ये वायरल हो चुका है| फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन फिल्माया गया है| इस गाने को शान और रहमान ने कंपोज किया है| इस वीडियो में आपको स्कूल रोमांस देखने को मिलेगा| सिर्फ नेट ही नहीं बल्कि ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में शामिल है| सीन में दिख रहीं एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जिनके एक्सप्रेशन की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं|

लेकिन इसके अलावा उस एक्टर को भी जान लीजिये जो इस विडियो में हैं| आपको बता दें इस एक्टर का नाम रोशन अब्दुल राहूफ है| रोशन थिएटर एक्टर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर जाने जाते हैं| उन्हें D3 नाम के रियलिटी शो में जबरदस्त अदाकारी के लिए एक्ट्रेस शोभना के हाथों अवार्ड मिला था|

रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं| वो अक्सर कॉमेडी करते हुए नज़र आते हैं| लोगों को उनका अंदाज़ भी खूब पसंद आया था|

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन रोशन ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर बल्कि एक अच्छे डांसर और सिंगर भी हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।