ऐश्वर्या राय से शादी के 11 साल होने पर अभिषेक बच्चन ने इन्स्टा पर पोस्ट किया ये

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज 11 साल हो गए है, देखिये कैसे जताया प्यार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज 11 साल हो गए है, देखिये कैसे जताया प्यार

आज 20 अप्रैल है और अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को आज के दिन 11 साल हो गए | ऐश और अभी की जोड़ी को बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है| इस मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ऐश्वर्या संग एक खूबसूरत पेंटिंग शेयर करते हुए कैप्शन में अपने फैन का धन्यवाद दिया जिसने ये पेंटिंग बनायीं है|

अभिषेक बच्चन ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो ऐश्वर्या राय बच्चन को किस कर रहे हैं| उनकी यह तस्वीर बहुत ही खूबसरत है| दोनों एक दुसरे के प्यार में खोये हुए नज़र आ रहे हैं| इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 11 years! ❤️.Thank you @fifipewz for this beautiful painting. #fanart

ऐसी है ऐश-अभी की लव स्टोरी

दोनों साल 2006 में कई फिल्मों में नज़र आये| दोनों को साथ बहुत समय बिताने का मौका मिला| दोनों उस समय ‘उमराव जान’ , ‘गुरु’ और ‘धूम 2’ में साथ नज़र आ रहे थे|

फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बने और 2007 की फिल्म गुरु के सेट पर दोनों ने एक दुसरे को अपना दिल दे दिया|

अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या को अपनी दुल्हन बनाने का सपना देखने लगे| और उन्होंने टोरंटों में ऐश के सामने अपनी दिल की बात रख दी और ऐश्वर्या राय से शादी करने की बात कही| ऐश ने भी अभिषेक की इस मांग को माना और अंगूठी पहन ली| बता दें, 1 साल डेट करने के बाद दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी|

तबसे दोनों एक साथ हैं| दोनों का परिवार साथ है और अभिषेक और ऐश की बेटी आराध्या है| एक तरफ जहाँ अभिषेक बच्चन कई फिल्मों में नज़र आ रहे हैं वहीँ वो एक कब्बड़ी टीम के मालिक भी है| साथ ही साथ एक फूटबल टीम के मालिक भी हैं|

हिंदी रश की तरफ से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को शादी की शुभकामनाएं!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।