जब विनोद खन्ना को पाने के लिए अमृता सिंह ने पार की हदें

जब अमृता सिंह ने विनोद खन्ना को दिया था अपना दिल

जब अमृता सिंह ने विनोद खन्ना को दिया था अपना दिल

बॉलीवुड में कई सारे अफेयर की खबरें आती रहती है| ऐसा ही एक किस्सा था विनोद खन्ना और अमृता सिंह का| एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी लगातार ख़बरों का हिस्सा बनी थी| यही नहीं बल्कि ख़बरों की माने तो दोनों ने शादी का मूड भी बना लिया था| दरअसल इनके प्रेम की शुरुआत जे.पी दत्ता की 1989 में आई फिल्म ‘बटवारा ‘ से हुई।

हालाँकि उन दिनों अमृता सिंह पहले ही क्रिकेट रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं इसी दौरान उन्होंने रवि शाष्त्री को चिढ़ाने के लिए विनोद खन्ना से करीब आने की कोशिश करने लगी| दरअसल विनोद खन्ना अपनी को-स्टार्स से दूर ही रहते थे| वो शूट के बाद अपनी लाइफ में बिजी रहते थे| इस वजह से अमृता सिंह को उन अंदाज़ पसंद आया था |

ऐसे में जब उन्हें मौका मिला ‘बटवारा’ में विनोद खन्ना के साथ काम करने का तो वो उन्हें अपना दिल दे बैठी| हालाँकि विनोद खन्ना ने उनमें कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया तो रवि शाष्त्री ने इसपर अमृता को चिढाते हुए कहा ये अंगूर तो खट्टे हैं| ऐसे में अमृता ने इस बात को चुनौती की तरह मान लिया| फिल्म के पहले शेड्यूल के ख़त्म होने के बाद भी विनोद खन्ना और उनमें कोई रोमांस की चर्चा नहीं थी लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी थी|

हालाँकि जब फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू हुआ तो अमृता सिंह ने अपना टॉम बॉय वाला अंदाज़ छोड़ शर्मीली लड़की बन गयी| वो विनोद खन्ना के करीब जाने लगी| उनकी एक नज़र को पाने के लिए वो परेशान हो गयी| इस शेड्यूल में वो उनके साथ-साथ ही रहती और सेकंड शेड्यूल ख़त्म होते-होते दोनों के रोमांस की खबरें आनी शुरू हो गयीं| हालाँकि इनका रिलेशनशिप बहुत दिनों तक नहीं चला और अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी कर ली|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।