रणबीर कपूर को KISS नही करना चाहती थी अमृता राव, फिल्म करने से किया था इनकार

जानिए बर्थडे गर्ल अमृता राव के बारे में कुछ अनजानी बातें

जानिए बर्थडे गर्ल अमृता राव के बारे में कुछ अनजानी बातें

अमृता राव का जन्म 7 जून 1981 में हुआ था|वो इन बॉलीवुड अभिनेत्री में शामिल हैं। जिन्होने थोड़े ही समय में बहुत नाम कमाया है| अमृता राव ने मनोविज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई की है। वह सामान्यतः मुम्बई मे रहतीं हैं। अमृता को ना सिर्फ़ हिन्दी बल्कि अंग्रेजी,मराठी और कोंकणी भाषा बहुत अच्छे से आती है|

अमृता राव ने अपना कैरियर की शुरुआत माडलिंग से की थी उनका माडलिंग कि दुनिया मे पदार्पण अचानक उस समय हुआ जब 60 दूसरी माडलों में से सिर्फ़ उन्हे फ़ैरेवर फ़ेस क्रीम के प्रचार के लिये चुना गया। उस समय वो अभी अपनी पढ़ाई कर रही थी|

इस के बाद 18 महीने से भी कम समय मे उन्होने 35 से अधिक ऎड फ़िल्मो में काम किया। इस तरह बेहद व्यस्त जीवन होने के बाद भी वह अपनी क्लास में फर्स्ट आती थी| कैड्बरी पर्क और ब्रू काफ़ी की ऎड फ़िल्मो मे उनके शानदार अभिनय के बाद से उन्हे बॉलीवुड फ़िल्मो में काम करने के प्रस्ताव आने लगे।

उनकी पहली फ़िल्म थी अब के बरस साल 2002 में आई थी| इस फिल्म का निर्देशन राज़ कंवर ने किया था। हालाँकि लोगों ने उन्हे के.एन.घोष कि फ़िल्म इश्क विश्क से जाना जो अगले साल यानी 2003 में आई थी| इसके बाद उनका बोल्लयऊूद करियर चल पड़ा| उन्हे साल 2004 मे मस्ती, मैं हूँ ना तथा 2005 में वाह! लाइफ हो तो ऐसी जैसी सफल फिल्मों मेरीन काम करने का अवसर मिला| उनकी कुछ फ़िल्मे बाक्स आफ़िस पर असफ़ल भी रही जैसे दीवार साल 2004, शिकार साल 2005, प्यारे मोहन साल 2006 |

हालाँकि इन सभी फिल्मों से अलग एक ऐसी फिल्म भी है जो अब भी लोगों के दिलो दिमाग़ पर छाई हुई है| उनकी सबसे सफल हुयी फ़िल्म है विवाह जो साल 2006 में आई थी| इस फिल्म को निर्देशक-सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट की थी| यह फ़िल्म बेहद सफ़ल फ़िल्म रही तथा भारतीय दर्शकों के साथ दुनिया के अन्य देशों के दर्शको को भी पसन्द आयी।

हालाँकि इसके बाद अमृता कुछ ही फिल्मों में नज़र आई| उनकी फिल्मों में एक अलग ही सादगी होती है| उन्होने अपने करियर में बहुत ज़्यादा फिल्में तो नही की है लेकिन सभी ने लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है|

आपको बता दें अमृता सिंग को एक ऐसी ही यशराज फिल्म ऑफर हुई थी जिसमें उन्हे रणबीर कपूर को किस करना था| हालाँकि अमृता ऐसा नही करना चाहती थी| इसलिए उन्होने यह फिल्म करने से मना कर दिया|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।