सोनम कपूर के होने वाले पति उनसे करते हैं इतना प्यार, यकीन ना हो तो सबूत देखिये

सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद करते हैं सोनम से इतना प्यार, देखिये ये

सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद करते हैं सोनम से इतना प्यार, देखिये ये

सोनम कपूर जल्द ही दुल्हनियां बनने वाली हैं| 8 मई को मुंबई में वो शादी कर रही हैं| लेकिन आपको बता दें कि आनंद आहूजा सोना कपूर से बहुत ही प्यार करते हैं और उन्हें एक जीवनसाथ के तौर पर बहुत पहले ही मान चुके हैं| सोनम कपूर की शादी की खबरें आनी तभी शुरू हो गयी थी जब आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर उनसे प्यार जताने लगे| यही नहीं बल्कि सोनम भी उनके कमेंट्स का जवाब किस और हार्ट एमोजी से देने लग गयी थी| आपको बता दें आनंद आहूजा ने अपने इन्स्टाग्राम पर सोनम कपूर के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही साथ कैप्शन पढ़कर आप भी जान जायेंगे कि आनंद आहूजा सोनम कपूर से कितना प्यार करते है|

आनंद ने सोनम की ये फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उन्हें अपने लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण सम्भावना बताया है|

यहाँ पर अपने हैशटैग के माध्यम से आनंद ने सोनम को हर दिन शानदार कहा है|

सोनम के साथ आनंद की इस खुबसूरत तस्वीर पर आप क्या कहेंगे?

कुछ ऐसी बनेगी आनंद आहूजा और सोनम कपूर की जोड़ी!

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आनंद आहूजा कौन है? यहाँ पढ़िए-

आनंद आहूजा ने अमेरिका से पीजी की पढ़ाई पूरी की है और वहां से आने के बाद वो दिल्ली में अपने परिवार का खानदानी बिजनेस संभाल रहे हैं। आनंद ना सिर्फ एक उद्यमी, सीइओ और मैनेजिंग डायरेक्टर है बल्कि उन्हें स्पोर्ट्स में भी बेहद दिलचस्पी है। ऐसा कहा जाता है कि साल 2014 में आनंद आहूजा की मुलाकात सोनम कपूर से हुई थी और सोनम को जानने के एक महीने बाद ही उन्होंने प्रपोज़ कर दिया था।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा साथ में बहुत जगह घूम चुके हैं| आनंद आहूजा को सोनम कपूर के परिवार के हर फंक्शन में साथ देखा जाता है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।