अनुष्का – प्रभास के रिलेशनशिप का खुलासा, सुनकर लगेगा झटका

अनुष्का और प्रभास को लेकर, आप नहीं सुनना चाहेंगे ऐसी बात

अनुष्का और प्रभास को लेकर, आप नहीं सुनना चाहेंगे ऐसी बात

अनुष्का – प्रभास के रिलेशनशिप का खुलासा

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पॉपुलर जोड़ी है अनुष्का शेट्टी और प्रभास की। इन दोनों को लेकर आए दिन खबरे आती रहती है। वही बॉलीवुड जगत में पिछले कई दिनों से एक्टर प्रभास की शादी की चर्चा हो रही थी। जबकि प्रभास के फैंस भी उनकी शादी का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। खबरे यह थी कि, लम्बे समय से यह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि, कहा जा रहा था, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन अनुष्का शेट्टी ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने और प्रभास की रिलेशनशिप को लेकर आखिरकार खुलासा कर दिया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शेट्टी ने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया है। उनके मुताबिक, प्रभास और वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच फ्रेंडशिप के अलावा कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम दोनों शादी नहीं कर रहे हैं। अनुष्का ने ये भी कहा, जब मेरी शादी होगी तब सभी को पता चल जाएगा।


बता दे कि, जब से अनुष्का और प्रभास ने मिलकर फिल्मों में काम किया है तब से दोनों के फैन्स को उम्मीदे बढ़ गयी। लेकिन इन सभी बातों उन्होंने इनकार कर दिया।अगर ये सभी अटकलें सच में बदल जाती हैं, तो दोनों कलाकारों के फैन्स को जश्न का एक अच्छा मौका जरूर मिलेगा।

प्रभास अकसर कहते रहे हैं कि वे दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छे दोस्त हैं, जिससे उनकी संभावित शादी की अटकलों पर पानी फेर जाता है। जबकि प्रहास अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते है।

हालांकि प्रभास अपनी आने वाली फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं और अनुष्का अपनी आगामी फिल्म भागमति को लेकर काफी उत्साहित हैं। अनुष्का की यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होनी है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.