एक ही नज़र में इन्हें अपना दिल दे बैठे बॉबी देओल, ऐसी रही थी वाइफ के साथ पहली मुलाकात

बॉबी और तान्या की पहली मुलाकात रही थी ऐसी

 एक ही नज़र में इन्हें अपना दिल दे बैठे बॉबी देओल, ऐसी रही थी वाइफ के साथ पहली मुलाकात

बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं| वो 51 साल के हो गए हैं। मुंबई में ही उनका जन्म 27 जनवरी, 1967 को हुआ था| बॉबी देओल ने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन अपनी सफल पहचान नहीं बना पाए| जल्द ही वो रेस 3 में अहम् किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले हैं| आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी लव स्टोरी की बारे में जो की किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है|

बॉबी और तान्या की पहली मुलाकात रही थी ऐसी

बॉबी देओल की वाइफ का नाम तान्या है| दोनों की लव स्टोरी फिल्म से कम नहीं है| जिसे पढने के बाद आप भी मुस्कुरा उठेंगे| दरअसल उनके लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी एक रेस्त्रा में जहाँ बॉबी अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाय पि रहे थे| वहीँ उनकी नज़र पड़ी तान्या पर जोकि वहीँ पर एक कोने में बैठी हुई थी| बॉबी की नज़रें जैसे ही तान्या पर पड़ी तो वो उन्हें अपना दिल दे बैठे| बॉबी को लगा कि उन्हें तान्या के बारे में और बातें पता करनी चाहिए| फिर क्या पूछने के बाद जब तान्या के बारे में उन्हें पता चला तो उन्होंने उनसे इलने की गुजारिश की| दोनों जब मिले तो एकदूसरे को पसंद किया | दोनों ने अपने दोस्ती को रिश्ते का नाम देने की सोची और दोनों ने एक दुसरे के परिवार वालों को मिलवाया|

चट मंगनी पट ब्याह


दोनों के परिवारवालो को दोनों की जोड़ी इतनी जमी की दोनों ने शादी करवाने का फैसला किया| तान्या और बॉबी ने 1996 में एक दुसरे से शाद कर ली| तान्या की बात करें तो वो काफी बड़े बिजनस घराने से ताल्लुक रखती हैं। गुड अर्थ नाम का उनका फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है| उनकी क्लाइंट लिस्ट में कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन शामिल हैं|

तान्या ने फिल्मी पार्टी से बनाए रखी दूरी बॉबी ने भी दिया साथ

तान्या ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हैं और साथ ही साथ बॉबी देओल ने भी ऐसी पार्टियों से खुद को दूर रक्खा| दोनों एकदूसरे का साथ बखूबी निभा रहे हैं| बॉबी देओल और तान्या के के दो बेटे भी हैं जिनका नाम आर्यमान और धरम है|

तो कैसी लगी आपको बॉबी देओल की लव स्टोरी नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।