बर्थडे स्पेशल: ऐश्वर्या राय बच्चन का स्टाइल है हटके, 2004 से लेकर 2017 तक इतना बदला रेड कारपेट लुक

2004 से लेकर 2017 तक ऐसे बदला ऐश्वर्या राय बच्चन का कान के रेड कारपेट का फैशन

2004 से लेकर 2017 तक ऐसे बदला ऐश्वर्या राय बच्चन का कान के रेड कारपेट का फैशन

ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं| उनका जन्म 1 नवम्बर 1973 को हुआ था| बॉलीवुड में लोग उन्हें प्यार से ऐश कहते हैं| यहाँ उनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती है| मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं| उनके रेड कारपेट लुक्स लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब होते हैं|

आइये उनके जन्मदिन पर देखते हैं साल 2004 से लेकर 2017 तक कैसे बदला है उनका लुक?

कान 2004 के दौरान, ऐश्वर्या ने पहली बार कान के रेड कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई| इस रेड कारपेट के लिए उन्होंने नीता लुल्ला की गाउन पहनी थी|

गाउन के पेट और कमर के कटआउट के साथ एक गहरी नीली हार थी। इसके साथ उन्होंने सिल्वर क्लच लिए हुए था| चोपर्ड ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया था|

कान 2005: जियोर्जियो अरमानी द्वारा डिजाइन किया हुआ प्रिंटेड ड्रेस पहन ऐश्वर्या राय बच्चन ने सभी को अपना दीवाना बना दिया|

रेड कारपेट पर उन्होंने ब्लैक गुच्ची गाउन पहनी थी जिसकी नेकलाइन प्लान्गिंग थी इतना ही नहीं ड्रेस में वेस्ट पर का किया हुआ था|

कान 2006: ऐश्वर्या ने एक नेवी ब्लू रंग का स्टैपलेस गाउन पहना था जिसमें साँप के जैसा दिखने वाला नेकपिस भी था| उनकी ये ड्रेस क्लासि के साथ-साथ सेक्सी भी थी|

कान 2007: ऐश्वर्या राय अब ऐश्वर्या राय बच्चन बन गईं थी और उन्होंने अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी| यहाँ उन्होंने वाइट कलर की स्ट्रापलेस गाउन पहनी थी|

कान 2008: एक बोल्ड फेशिया गाउन में तैयार ऐश्वर्या का ये लुक बहुत सेक्सी था| फैशन पुलिस ने उनके इस लुक की तारीफ की थी|

कान 2009: रॉबर्टो कैवाली स्ट्रैप्लेस व्हाइट गाउन में ऐश्वर्या का ये लुक सभी के होश उड़ा ले गयी|

इसके अलावा ऐश वन शोल्डर ड्रेस में भी नज़र आयीं थी!

कान 2010: इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म रावण को प्रमोट कर रही थी| उन्होंने ब्लैक अरमानी प्रिवे शाइनी गाउन पहनी थी|

ऐश्वर्या ने इसी रेड कारपेट पर गुच्ची मैजंटा शिफॉन गाउन पहनी थी| प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव के लिए ऐश्वर्या के लिए गुच्ची प्रमियर गो-टू डिजाइनर बन गए थे|

कान 2011: ऐश्वर्य राय बच्चन ने एली साब की डिजाइन की हुई वन शोल्डर गाउन पहनी थी ऐश्वर्या इस रेड कारपेट की स्टनर थी|

अगले उपस्थिति में उन्होंने अरमानी प्रिवे ड्रेस में एक शानदार नज़र आ रही थी|

2011 में, ऐश्वर्या 83 वें वार्षिकअकादमी पुरस्कारों में भाग लेती हुई दिखी थीं और उन्होंने वह झूमर वाले एअरिंग के साथ अपने बालों को वेवी रखकर यह लुक पूरा किया था| शाइनी स्ट्रापलेस गाउन में वो बहुत ही प्यारी लग रही थी|

कान 2012: इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन माँ बनी थी और उनका वजह बढ़ गया था लेकिन उन्होंने ग्रे ऐली साब गाउन में रेड कारपेट को रॉक कर दिया| कान के रेड कार्पेट पर उसके प्लस साइज़ को उनके लुक ने घटता हुआ बना दिया था!

इसके बाद उन्होंने अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन किया हुआ क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने कढ़ाई की हुई जैकेट पहनी थी|

कान 2013: ऐश ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खिंच लिया जब उन्होंने एक बार फिरसे वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी जोकि एक गुच्ची प्रीमियर गाउन थी|

कान 2014: ऐश्वर्या ने रॉबर्टो कवाली गाउन पहनी थी| इसके साथ उनके बाल और रेड लिप्स उनके इस पूरे लुक्स को सेक्सी और ग्लैमरस बना रहे थे| ऐश्वर्या राय बच्चन का ये लुक उनके सबसे बेहतरीन लुक्स में से एक थी|

कान 2015: ऐश्वर्या राय बच्चन ने ग्रीन एली साब गाउन पहनी थी जिसमें वो खुबसूरत लग रही थी|

हमें उनके राल्फ एंड रशिया गाउन से खासा प्यार है| जो उन्होंने 2015 में पहना था, रेड कारपेट लुक्स में से ये सबसे बेस्ट लुक्स में से एक था|

ऐश्वर्या राय बच्चन ने ज़ज्बा के साथ बॉलीवुड में अपनी वापसी की| उनकी ये मरून गाउन सभी का दिल चुरा ले गयी थी|

कान 2016: इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन का फैशन टॉप पर था| उन्होंने  शानदार गुलाबी-सिल्वर ऐली साब गाउन पहना था| उनका ये लुक   विंटेज हॉलीवुड जैसा था|

इसके अलावा वो एक और गोल्डन ड्रेस में नज़र आयीं थी| उनका ये लुक सभी को पसंद आया था और बेस्ट ड्रेस में से एक था|

कान 2017: कान फिल्म फेस्टिवल पर इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन ने धूम मचा दी| उनकी सिंड्रेला ड्रेस से लेकर ब्लैक गाउन तक ऐश्वर्या ने इंटरनेशनली ख़बरों में अपनी जगह बनायीं|

हर जगह उनके इस लुक की खूब तारीफ हुयी| यहाँ तक कि कई मिम्स भी फेमस हो गए| ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिखाया कि वो ही हैं रेड कारपेट की बॉस|

इनमें से ऐश्वर्या राय बच्चन की कौनसे रेड कारपेट लुक है बेस्ट? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (1)