बर्थडे स्पेशल: अनुष्का शर्मा बचपन में दिखती थी ऐसी, यहाँ देखिये उनके 10 PHOTOS

आपने देखा है अनुष्का शर्मा के बचपन की इन अनदेखी तस्वीरों को? देखिये यहाँ

आपने देखा है अनुष्का शर्मा के बचपन की इन अनदेखी तस्वीरों को? देखिये यहाँ

बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार अनुष्का शर्मा आज 30 साल की हो गयी है| इंडस्ट्री में उन्हें बबली गर्ल के तौर पर जाना जाता है| अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं| फिल्मों में आने से पहले वो एक मॉडल थी| इसके बाद उन्हें यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला| अनुष्का शर्मा को एक ग्लैमरस एक्ट्रेस कहा जाता है| लेकिन क्या आपने उनके बचपन की इन तस्वीरों को देखा है? यहाँ देखिये उनके बचपन के 10 फोटोज को –

क्या आप पहचान सकते हैं अनुष्का शर्मा इनमें से कौन हैं?….ज्यादा मत सोचिये पिंक कलर की ड्रेस में अनुष्का ही हैं!

बचपन की इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा का ये क्यूट अंदाज़ देखने ही लायक है|

वाइट ऑउटफिट में अनुष्का को देखकर यह विश्वास हो जाता है कि वो मॉडलिंग और फिल्मों के लिए ही बनी हैं|

अनुष्का शर्मा अपनी भाई करनेश के साथ| ना सिर्फ अनुष्का शर्मा अपने परिवार से बल्कि अपने भाई से भी बहुत जुडी हुई हैं|

अनुष्का शर्मा अपने पापा की बहुत ही लाडली हैं| उनकी ये तस्वीर ये बात साबित करती है|

बचपन में कुछ इस तरह अपना जन्मदिन मनाती थी अनुष्का शर्मा| इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा दोस्तों के साथ केक खा रही है|

अपनी माँ के साथ नन्ही अनुष्का शर्मा!

ओरेंज फ्रॉक में अनुष्का शर्मा अपने पापा को वर्दी में देखते हुए| अनुष्का के पापा आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं| इसीलिए अनुष्का डिसिप्लिन को खासकर मानती है|

अनुष्का शर्मा की फैमिली हर बर्थडे को मनाती थी खास ढंग से| नन्ही अनुष्का शर्मा इस केक को देखकर उत्साहित हो गयी हैं|

अपने भाई और पापा के साथ अनुष्का शर्मा|

अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड में बड़ा नाम है| ना वो सिर्फ एक बड़ी अदाकारा हैं बल्कि अब वो फिल्म निर्माता भी बन गयी है| अनुष्का शर्मा ने फिल्लौरी, NH10, परी जैसी फिल्में बनायीं है|

अनुष्का को हिंदीरश की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आप भी अपने विश नीचे कमेंट्स में लिखिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।