बर्थडे स्पेशल : सलमान  खान के कुछ अनसुने शौक, सुनकर दंग रह जायेंगे आप

सलमान खान के असल ज़िंदगी से जुडी कुछ अनसुनी ख़ास बाते

सलमान खान के असल ज़िंदगी से जुडी कुछ अनसुनी ख़ास बाते

सुपरस्टार सलमान खान का आज है बर्थडे। जहां अपनी फिल्म के हिट होने से उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है वही सलमान अपना बर्थडे जोरोंसे मना रहे है। देखा जाए तो बॉलीवुड स्टार्स की असल ज़िंदगी की कुछ बाते हमे पता नहीं होती लेकिन उन बातों को जानने के लिए दर्शक हमेशा उत्साहित रहते है। वैसे सबके चहिते सलमान खान के बहुत से शौक है और वो भी काफी अजीबोगरीब। उन्हें कुछ ऐसी चीजें पसंद हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं सलमान के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनसुनी बाते।

सलमान खान का पहला शौक था बगीचे से आम और जामुन जुराना। जी हां, सलमान दूसरे लोगों के बगीचे से आम और जामुन चुराकर खाने के शौक़ीन थे। वो अपने दोस्तों का एक ग्रुप बनाकर उन्हें बहला फुसलाकर ले जाते थे और जामुन और आम की चोरी करते थे। इतना ही नहीं बल्कि सलमान जब ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ते थे तो गर्मी की छुट्टियों में उनका फेवरेट डेस्टिनेशन इंदौर हुआ करता था। इस दौरान सलमान का ज्यादा से ज्यादा वक्त इंदौर की सड़कों पर साइकिल चलाने में बीतता था। जबकि सलमान को है साइकल चलने का शौक। इसीलिए कई बार वो मुंबई सड़कों पर साइकल चलाते नजर आते है।

थोड़ी देर के लिए शौक को बाजु में रखते है और बता दे कि, ज़िंदगी में हर चीज़ का खतरा उठानेवाले सलमान खान को बचपन में पानी से डर लगता था। पानी देखते ही उनके हाथ पैर कापने लगते थे। जबकि इस डर को भगाने के लिए उनकी बड़ी अम्मी ने उन्हें रस्सी से बांधकर पड़ोस के कुए में फेंक दिया।  तब जाकर सलमान स्विमिंग का पाठ पढ़े। इसके बाद से सलमान अक्सर उस कुएं में तैरने के लिए जाया करते थे हालांकि बचपन में उन्होंने इस कुएं में ही स्विमिंग सीखी।

आपको सलमान का यह शौक जानकर और भी हैरानी होगी। क्योंकि जहा लोग घोड़े पर बैठना पसंद करते है वही सलमान को बैलगाड़ी चलाने का शौक था। इस शौक को पूरा करने के लिए वो अक्सर अपने गांव जाया करते थे। बैलगाड़ी चलाते चलाते वो इतने दूर पहुँच जाते और भटक जाते। इस के साथ ही उन्हें गाय-भैंसों का दूध पीने का भी बहुत शौक था।

वैसे कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों को जहां बाइक का शौक होता है वहीं सलमान को स्कूटर चलाने का शौक था। सलमान अपनी स्कूटर लेकर हर जगह पहुंच जाते थे। अपनी स्कूटर की सवारी के साथ उन्हें गन्ने का रस पीने का भी बहुत शौक था। वो हर शाम अपनी स्कूटर लेकर गन्ने के रस की दुकान पर पहुंच जाते थे।

सलमान का यह शौक तो काफी इंट्रेस्टिंग है। बता दे कि, सलमान खान को उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों पर बाइक और जीप स्टंट करना बहुत पसंद था। इन रेसिंग स्टंट के चलते उन्होंने एक बार अपना हाथ भी तोड़ लिया था। सलमान को गाड़ी चलाने से कभी डर नहीं लगा। वो बड़ी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते थे और तरह-तरह के करतब करते थे। 12 साल की उम्र से ही वो 3 मीटर की छलांग लगाते थे।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.