Confirm : सात समुंदर पार होगी सोनम दी वेडिंग

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की यहां होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की यहां होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों के साथ होने की अफवाहें कई बार आती रही हैं। लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगा है। आनंद आहूजा और सोनम कपूर की डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे है। तो जानिए, आनंद और सोनम के डेस्टिनेशन वेडिंग की पूरी डिटेल्स।

 

 

सोनम कपूर इस साल जून में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने वाली हैं। बता दे कि, सोनम अक्सर ही आनंद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं और दोनों कई बार हॉलीडेज के लिए जाते रहते हैं।एक खबर के मुताबिक सोनम और आनंद इस साल जून में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों भी विराट और अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं और दोनों लंदन में शादी करेंगे।

 

 

जबकि सोनम अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज होने के बाद जून में आनंद के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी के लिए उनके घरवाले भी लंदन का रुख करने वाले हैं। खबर है कि, जेनेवा में शादी की तारीख और वेन्यू तय कर लिए गए हैं। फिलहाल फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग का काम चल रहा है। बताया गया कि सोनम और उनके परिवारवाले शादी की डेस्टिनेशन को लेकर काफी समय से खोज कर रहे थे। डेस्टिनेशन लिस्ट में उदयपुर और जयपुर का नाम सबसे टॉप पोजीशन पर था।

 

 

दरअसल, सोनम और आनंद अपनी शादी को और भी स्पेशल बनाने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में थे। अभी जनवरी के महीने में सोनम जोकि एक वॉच ब्रैंड की एम्बेसडर हैं, जेनेवा गई हुईं थी। तभी उन्हें वो जगह काफी पसंद आई। उस समय उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर भी मौजूद थी। सोनम और रिया ने जेनेवा के कई लोकेशन्स को देखा जिसके बाद उन्होंने इसी जगह को शादी की डेस्टिनेशन के तौर पर फिक्स करने का प्लान बनाया।

 

 

कहा जा रहा है कि अब डेस्टिनेशन बुक होने के बाद दिल्ली और मुंबई में मौजूद कपूर परिवार के मेंबर्स एयर टिकट्स की बुकिंग्स में लगे हुए हैं सोनम के पापा अनिल कपूर भी मेहमानों को खुद जाकर न्यौता देने में व्यस्त हैं। वैसे सोनम कपूर की फैमिली चाहती थी की वह उदयपूर या जयपूर में शादी करें। मगर उन्हें अपनी शादी के लिए जिनेवा बेस्ट ऑप्शन लगा। शादी पूरे हिंदू रीति- रिवाजों से होगी।

 

 

सोनम की वैडिंग ड्रैस को डिजाइनर अब्बु जानी और संदीप खोसला डिजाइन कर रहे हैं। शादी की ड्रैस के अलावा सोनम की बाकी आउटफिट राल्फ एंड रसो डिजाइन करने वाले हैं।

 

 

बता दें, सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है।

 

 

सोनम ने आगे कहा, शादी के लिए मैं मेरे माता-पिता को ही रोल मॉडल मानती हूं। इसके साथ ही मुझे लगता है कि अच्छी शादी से ज्यादा जरूरी है शादी का सफल होना।

 

 

हालांकि, अब तक दोनों के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे, सोनम ने हमेशा अपने रिलेशनशिप की बात सबसे छुपाये रखी। लेकिन उनके शादी करने के फैसले ने सबको चौंका दिया है। खैर, इस खुशखबरी पर आप क्या कहेंगे। यह हम जरूर बताइये। निचे कमैंट्स करिये।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.