धर्मेन्द्र हैं फिल्मों से दूर, 82 साल की उम्र में कर रहे खेतीबारी

धर्मेन्द्र हैं फिल्मों से दूर, ऐसे कट रही है ज़िन्दगी

धर्मेन्द्र हैं फिल्मों से दूर, ऐसे कट रही है ज़िन्दगी

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की उम्र अब 82 साल की हो चुकी है| हालाँकि अब वो फिल्मों नहीं बल्कि अपने घर और खेतीबारी में समय बिता रहे है| हालाँकि वो अब भी मिट्टी की महक से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी रोजाना एक्टिविटी की तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर की है|

इस तस्वीर में धर्मेन्द्र ने सभी को बताया है कि वो ऑर्गेनिक गेहूं उगाने जा रहे हैं| अपने सर पर वो गेहूं से भरा हुआ डब्बा लिए हुए है| यही नहीं बल्कि नीचे दिए हुए वीडियो में वो अपने फार्म के नए सदस्यों को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं|

इन वीडियोज़ में वो खेती-बाड़ी करते दिखाई दे रहे हैं| धर्मेंद्र ने अपनी इन तस्वीरों और वीडियो में खेतों में गेहूं बोते हुए नज़र आ रहे हैं वहीँ गायों को चारा  भी  खिला रहे हैं| उनके काम का ये अंदाज़ वाकई काबिले तारीफ़ है|

 

 

दरअसल धर्मेंद्र ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है वे अपनी गायों को चारा खिला रहे हैं| यही नहीं बल्कि एक दुसरे वीडियो में उन्होंने शेयर किया है जिसमें वो अपने बाग़ में लगाये हुए आम को खा रहे हैं| वे अपने बाग के अल्फांसो आम को हाथ में लिए कह रहे हैं , “ये अपने खेत के अपने फार्म के अल्फांसो| बड़े प्यार से बोए थे| अब बड़े प्यार से फल खा रहे हैं| अच्छा लगता है| आपको कैसा लग रहा है ये…”

 

इस वीडियो में वो अपने दो तोतों के साथ खेल रहे हैं और उन्हें कैमरे की तरफ पोज़ देने के लिए कहते हुए नज़र आ रहे हैं|

धर्मेन्द्र को यमला पगला दीवाना, शोले, आँखें, हुकूमत, ड्रीम गर्ल, जुगनू, बगावत, अलीबाबा और 40 चोर, फ़रिश्ते, लोफर, जीने नहीं दूंगा, गज़ब, समाधी, राजा जानी जैसी फिल्में शामिल हैं|

वैसे आपको कैसा लगा धर्मेन्द्र का ये अंदाज़?  नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।