फरदीन खान के बारे में इस खबर ने मचाया था हंगामा, अब ऐसी है ज़िन्दगी

फरदीन खान अब एक्टिंग नहीं करते हैं ये काम!

फरदीन खान अब एक्टिंग नहीं करते हैं ये काम!

नो एंट्री अभिनेता फरदीन खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं| उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में यादगार काम किया है| आपको बता दें फिलहाल वो भारत से दूर विदेश में अपने परिवार के साथ रहते हैं| फरदीन खान फिलहाल एक्टिंग नहीं बिजनेस करते हैं| पिछले साल वो दोबारा एक बेटी के पिता बने|

40 वर्षीय अभिनेता दिवंगत दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। उन्होंने नताशा से शादी की, जो दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की बेटी है, दोनों की शादी दिसंबर 2005 में हुई थी। इस जोड़े को पहले से एक बेटी है|

आपको बता दें पिछले साल पैपराज़ी ने फरदीन खान की कुछ तस्वीरें क्लिक की थी जिनमें उनका वजन बढ़ा हुआ था | ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था| जिसके बाद फरदीन खान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि वो अपने इस शरीर के साथ खुश हैं| लेकिन आप इसपर जो कमेन्ट कर रहे हैं इसकी गंभीरता को सोचिये| अगर एक सामान्य इंसान के बारे में कुछ ऐसा ही लिख दिया जाए तो क्या वो उसे झेल सकेंगे? शायद नहीं|

फरदीन खान ने 1 99 8 में प्रेम अगन के साथ अपनी बॉलीवुड की शुरुआत की। यह फिल्म उनके पिता फिरोज खान द्वारा निर्देशित थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ देब्युटेंट (पुरुष) पुरस्कारों में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

फरदीन खान ने बाद में जंगल (2000), लव के लिए कुछ भी करेगा (2001), ओम जय जगदीश (2002), जानशीन (2005), नो एंट्री (2005), हे बेबी (2007) और आल द बेस्ट: फ़न बिगिंस (2009) जैसी फिल्में शामिल हैं|

अभिनेता को आखिरी बार 2010 की फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में देखा गया जिसमें सुष्मिता सेन और इशिता शर्मा मुख्य भूमिकाओं मं थी|

फरदीन, पिछले साल वजन बढ़ने के बाद वाली तस्वीरों की वजह से इन्टरनेट पर वायरल हो गए थे। इसके जवाब में, फरदीन खान ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि किसी और पर हंसने का अधिकार खुद पर हंसने का साहस करके अर्जित किया जाता है।”

फरदीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।