आलिया भट्ट और इमरान हाश्मी से लेकर शाहरुख़ खान की बहन शहनाज़ तक, ये हैं बॉलीवुड एक्टर्स के भाई-बहन

जानिये कैमरे से दूर बसे सितारों के भाई-बहनों के बारे में

आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड के उन 8 भाईयों की बहनों से जिन्हें आप शायद ही जानते हैं

वैसे तो बॉलीवुड सितारों ने फ़िल्मी परदे पर कई बार भाई बहन का किरदार निबहाया होगा लेकिन क्या आपको इन सितारों के रियल लाइफ भाई बहन के बारे में पता है| वो क्या करते हैं और उनकी लाइफ कैसी है? नही ना? खैर, इस आर्टिकल में हम आपको यही तो बताने जा रहे हैं बॉलीवुड सितारों के रियल लाइफ बही बहन के बारे में-

1 शाहरुख खान शहनाज लालारुख

शाहरुख़ खान बहन शेहनाज़ के साथ

बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान की बहन का नाम शहनाज लालारुख है| वो अपनी लाइफ को काफी सिंपल तरीके से जीती हैं| दरअसल माता पिता के निधन के बाद शहनाज डिप्रेशन में चली गई थीं जिसके बाद शाहरुख़ खान ने उनकी पूरी जिम्मेदारी अपने कन्धों पार ले ली थी| शेहनाज़ मीडिया से काफी दूर अपनी ज़िन्दगी को प्राइवेट रखती हैं|

2.ऐश्वर्या राय बच्चन और आदित्य रॉय

अपने परिवार के साथ ऐश्वर्य राय बाच्चन, बायें तरफ भाई आदित्य और उनकी पत्नी

ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपना नाम कमाया| लेकिन जोश नाम की फिल्म में शाहरुख़ खान की बहन का किरदार कर चुकी ऐश्वर्या रॉय बच्चन का रियल लाइफ में भी एक छोटा भाई है| जिनका नाम आदित्य रॉय है| आदित्य मर्चेंट नेवी में एक इंजिनियर हैं|

3.प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा

अपने भाई सिद्धार्थ के साथ कैमरे को पोज़ देती प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिलहाल पूरी दुनिया में अपना नाम कर रही हैं| उनके साथ अक्सर उनकी माँ मधु चोपड़ा भी मीडिया से मुख़ातिब होती रहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कज़िन परिणिति चोपड़ा के अलावा प्रियंका चोपड़ा के एक भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी हैं| हाल मं ही प्रियंका अपने परिवार के साथ हॉलिडे पर गयी हुई थीं|

4.अक्षय कुमार और अलका भाटिया

हरे रंग के सूट में अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया

अक्षय कुमार फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एकक प्रेम कथा के प्रमोशन को लेकर चर्चा में बने हुए है| लेकिन क्या आपको उनकी बहन के बारे में पता है? अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका है|उनकी शादी बिल्डर सुरेन्द्र भाटिया से हुई है| ये शादी उनकी दूसरी शादी है| अलका ने दूसरी शादी अपने पिता के खिलाफ जाकर की थी|

5.अलिया भट्ट, पूजा भट्ट और इमरान हाश्मी

इमरान हाश्मी और अलिया भट्ट हैं कज़िन भाई-बहन

आलिया भट्ट और इमरान हाश्मी ने कभी भी बड़े परदे पर साथ काम नहीं किया है लेकिन भट्ट कैम्प के सुपरस्टार इमरान हाश्मी असल में आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के कज़िन भाई हैं|

6.रणवीर सिंह और रितिका भावनानी

रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी उन्हें राखी बांधती हुयी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके रणवीर सिंह की रियल लाइफ में एक बहन भी है जिसका नाम रितिका भावनानी है|

7.साजिद खान और फराह खान

साजिद और फराह दोनों ही फिल्म डायरेक्शन के फिल्ड में है

हाउसफुल जैसी सफल फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान और कोरियोग्राफर से डायरेक्टर, एक्टर और होस्ट बनी फराह खान रियल लाइफ में भाई बहन हैं|

8.फरहान अख्तर और जोया अख्तर

ये हैं बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड भाई बहनों की जोड़ी

टैलेंट का पिटारा कहे जाने वाले फरहान अख्तर और दिल धड़कने दो, ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा जैसी सफल फिल्मों की डायरेक्टर जोया अख्तर असल लाइफ में भाई बहन हैं| जोया की फिल्मों में उनके भाई फरहान अख्तर की उपस्थिति हमें जरुर देखने को मिलती है|

 

अगर आपको किसी और स्टार के भाई-बहन के बारे में जानना है तो नेचे कमेंट्स में बताइए!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (1)