जॉन-बिपाशा से लेकर रणबीर-कटरीना तक, लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन नहीं निभा पाए रिश्ता

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी टूटा इन एक्टर्स का रिश्ता

  |     |     |     |   Updated 
जॉन-बिपाशा से लेकर रणबीर-कटरीना तक, लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन नहीं निभा पाए रिश्ता
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी टूटा इन एक्टर्स का रिश्ता

आजकल किसी को शादी कमिटमेंट देना बहुत ही बड़ी बात हो जाती है| ऐसे में कुछ कपल्स लिव इन में रहने का फैसला करते हैं| हालाँकि इसमें भी ये तय ही होता कि ये रिश्ता कितना आगे जायेगा| आज हमने बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही एक्टर्स की लिस्ट बनायीं है जोकि लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए थे और आज दोनों के रस्ते अलग अलग हो चुके हैं|

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ


रणवीर कपूर और कटरीना कैफ बांद्रा में एक पॉश अपार्टमेंट में एक साथ रह रहे थे। हालांकि, दोनों ब्रेकअप के बाद अलग हो गए| दोनों को अजब प्रेम की गजब कहानी नाम की फिल्म के दौरान एक दुसरे से प्यार हुआ था| दोनों पांच साल से भी ज्यादे वक़्त के लिए लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे|

 

जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु


जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु की जोड़ी को बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से एक समझा जाता था जोकि एकदुसरे के लिए एकदम परफेक्ट थे| लेकिन एक दुसरे के साथ लगभग 10 सालों तक रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया| जॉन अब्राहम की शादी की खबर जहाँ मीडिया में अचानक आई तो वहीँ बिपाशा बासु ने कुछ साल बाद अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी|

सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे


सुशांत सिंह राजपूत लंबे समय की प्रेमिका और लाइव-इन पार्टनर, अंकिता लोखंडे के साथ कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे| इस दंपति ने 2016 में शादी करने का भी फैसला कर लिया था| लेकिन ऐसा करना संभव नहीं हो सका| सुशांत सिंह राजपूत और उनकी को-स्टार कृति सेनन के बीच बढती नजदीकियों की वजह से अंकिता और सुशांत में ब्रेकअप हो गया|

लारा दत्ता केली डॉरजी


लारा दत्ता और भूटानी अभिनेता केली डॉरजी एक दुसरे को अपने मॉडलिंग के दिनों के बाद से डेट कर रहे थे और इसलिए एक साथ रहने का यह स्पष्ट कदम उठाया था। दोनों को अक्सर सामाजिक जगहो पर देखा जाता था| एक दशक से भी अधिक समय के लिए एक साथ रहने के बाद, इस कपल इस रिलेशनशिप को ख़त्म करने का फैसला किया| फिलहाल लारा दत्ता ने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से विवाह कर लिया है| दोनों की एक बेटी भी है|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply