जब खुलेआम अक्षय कुमार ने खुलवाए थे ट्विंकल खन्ना से अपने जींस के बटन…जानिए उनके जीवन से जुड़े ये विवाद

जब इन विवादों में फंसे थे अक्षय कुमार

जब इन कंट्रोवर्सी में फंसे थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार एक के बाद एक बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में दिए जा रहे हैं| जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार कहना गलत नहीं होगा| साल में तीन से चार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार की एनर्जी आज भी उतनी है| लोगों को उनकी फिल्मों का इंतज़ार रहता है| कभी रोमांटिक और एक्शन हीरो के तौर पर नाम कमाने वाले अक्षय कुमार आज देश की बड़ी समस्याओं के ऊपर फिल्में बनाते हैं| इन फिल्मों के ज़रिये उन्हें लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिलता है| लेकिन जैसा कि हर सितारों के साथ होता है अक्षय कुमार के जीवन में भी कुछ ऐसे पल आये जब वो कुछ विवादों का हिस्सा रहे| अक्षय आज 50 साल के हो गए हैं ऐसे मौके पर आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़े इन विवादों के बारे में-

 

1- जब ट्विंकल खन्ना सेअक्षय ने खुलवाए थे अपने जींस के बटन

अपने स्टार हसबैंड अक्षय को अनबटन कर ट्विंकल खन्ना ने कंट्रोवर्सी का बटन दबा दिया था| दसरल अक्षय कुमार एक फैशन इवेंट पर गए हुए थे जहाँ जींस ब्रांड को प्रमोट करने क लिए अक्षय ने फनी तरीका निकाला| अक्षय रैम्प से चलकर वाइफ ट्विंकल के पास आते हैं और उनसे अपनी जींस का बटन खोलने को कहते हैं| ट्विंकल ने बटन तो खोल दिया लेकिन उन्हें इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि आगे जा कर वो किस तरह की परेशानी में फंसने वाले हैं| इस घटना के बाद एक सोशल एक्टिविस्ट ने अक्षय की इस हरकत को वल्गर एक्ट बताया और ट्विंकल पर केस फाइल कर दिया जिसके बाद बहुत समय तक ट्विंकल को मुंबई के बकोला पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़े थे|

2- अक्षय कुमार और शिरीष कुंदर के बीच की सहमति मीडिया में आई सामने

अक्षय कुमार ने फराह खान के साथ तीस मार खान की थी इसके बाद उन्होंने फराह के पति यानि डायरेक्टर शिरीष के साथ खुद की होम प्रोडक्शन फिल्म जोकर पर काम किया| लेकिन दोनों की दोस्ती सिर्फ फिल्म तक ही रही| दरअसल अक्षय कुमार जोकर को अपने होम प्रोडक्शन की पहली 3D फिल्म बनाना चाहते थे| लेकिन फिल्म के डायरेक्टर शिरीष उनकी इस बात से सहमत नहीं थे| दोनों के बीच इतनी परेशानियाँ बढ़ गयी थी कि अक्षय ने फिल्म के प्रमोशन से खुद को अलग कर दिया| और शिरीष से अपनी दोस्ती यहीं ख़त्म कर दी|

3-जब अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की दोस्ती टूटते टूटते बची थी

हेरा फेरी में को स्टार रहे सुनील शेट्टी क साथ भी अक्षय कुमार की दोस्ती में कुछ दरार आ गयी थी| दरअसल सुनील शेट्टी को कहीं से खबर मिली थी कि अक्षय कुमार ने एडिटिंग टेबल पर सुनील शेट्टी के रोल को कटवा दिया है| हालाँकि सुनील ने ये बात मीडिया से नहीं नहीं बल्कि अपने करीबी दोस्तों से बताई थी| इतना ही नहीं बल्कि सुनील ने अक्षय को एक परेशान करने वाल को-स्टार भी बताया था| सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब सुनील अपने लाइन्स याद कर रहे होते थे तो अक्षय अजीब सा फेस बना कर उन्हें हंसा देते थे| इतना ही नहीं बल्कि अक्षय कभी कभी उनका फ़ोन चुरा लेते थे| यहाँ तक की प्राइवेट मैसेजेस भी पढ़ लिया करते थे|

4-खिलाडी 786 कंट्रोवर्सी

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अपनी फिल्म के टाइटल को लेकर नयी कंट्रोवर्सी में फंस गए थे| दरअसल पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के हिसाब से उनकी फिल्म का ये टाइटल एक पवित्र नाम है और फिल्म के टाइटल में इसका होना कुछ लोगों के इमोशंस को हर्ट कर सकता है| खिलाडी कुमार ने इस बात का पब्लिकली विरोध किया और एक नया विवाद शामिल हो गया|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।